{"_id":"5ae31d444f1c1b65098b69a1","slug":"vicky-kaushal-was-offerd-shahid-kapoor-role-in-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विक्की कौशल को मिला था 'पद्मावत' का ऑफर, निभाने वाले थे यह किरदार, दीपिका ने डाला अड़ंगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विक्की कौशल को मिला था 'पद्मावत' का ऑफर, निभाने वाले थे यह किरदार, दीपिका ने डाला अड़ंगा
Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vicky Kaushal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटी बजट की फिल्मों से बड़ी पहचान बना रहे एक्टर विकी कौशल को संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'पद्मावत' ऑफर की थी। वह चाहते थे कि विक्की फिल्म में रानी पद्मावती के पति महारावल रतन सिंह का किरदार निभाएं। इसका खुलासा खुद एक्टर ने अपने हालिया इंटरव्यू में किया है।
2 of 5
df
वेबसाइट 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल ने कहा, 'मैंने साल 2015 में छोटी सी फिल्म 'मसान' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके कुछ ही महीनों बाद अगर सिर्फ इस एक फिल्म में मेरा काम देखकर संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गज निर्माता मुझे अपनी फिल्म में रोल ऑफर करें, तो यह मेरे लिए अपने आप में एक उपलब्धि थी।'
3 of 5
Vicky Kaushal
विक्की कौशल ने आगे कहा, 'जिस वक्त मुझे फिल्म ऑफर हुई उसी पल मैंने किरदार को जी लिया। उस एक कॉल से मैंने सब कुछ पा लिया। जिस फिल्म मेकर के ऑफिस के बाहर सितारों की लाइन लगी रहती है, जिसकी फिल्म में मौका मिलने के लिए सितारे कोशिश में लगे रहते हैं, उस शख्स के जेहन में मेरा ख्याल तक आना बड़ी बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vicky kaushal
हालांकि, जब विक्की कौशल से यह पूछा गया कि उन्होंने फिल्म में काम क्यों नहीं किया, तो एक्टर ने गोल-मोल जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'फिल्म को लेकर जब हमारी बातचीत हो रही थी, उस दौरान कई चीजों पर हमारी सहमति बनी, कई चीजों पर बात नहीं बन सकी। यह अंत नहीं है। हम काम करते रहेंगे। वह (सजंय) फिल्म बनाते रहेंगे और मैं उनकी फिल्मों का हिस्सा बनूंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
Vicky Kaushal
भले ही विक्की कौशल ने सीधे तौर पर वह वजह नहीं बताई, जिसके कारण उनके हाथ से इतना बड़ा प्रोजेक्ट निकला। मगर अन्य वेबसाइट 'पिंकविला' की रिपोर्ट में दावा किया गया कि दीपिका के कहने पर फिल्म से विक्की कौशल का पत्ता कटा। फिल्म में दीपिका और उनके पति का किरदार निभाने वाले एक्टर के बीच लव मेकिंग सीन्स फिल्माए जाने थे। दीपिका नहीं चाहती थीं कि वह किसी नए एक्टर के साथ ऐसे सीन्स करें। लिहाजा, विक्की कौशल को रिप्लेस कर, शाहिद को रोल दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।