सब्सक्राइब करें

VVKWWV Day 11 Collection: गिरती ही जा रही 'विक्की विद्या' की कमाई, निराशाजनक रहा 11वें दिन का कारोबार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 21 Oct 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 11 Rajkummar Rao Triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। दशहरे के अवसर पर रिलीज हुई इस फिल्म को त्योहार का फायदा मिला। हालांकि, वीकडेज में प्रवेश करते ही इसकी हालत खस्ता हो गई। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। आज 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज को 11 दिन पूरे हो गए हैं। आइए इसके 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 11 Rajkummar Rao Triptii dimri film latest earning
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से है। यह एक  कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1990 के दशक में रेट्रो थीम के साथ सेट की गई है और हमें पुराने दिनों की याद दिलाती है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। 

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 11 Rajkummar Rao Triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.9 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य हैं। फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिली है। इसका बजट तकरीबन 30 करोड़ रुपये है। 

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई-सलमान खान विवाद पर बोले अनूप जलोटा, कहा- माफी मांग कर विवाद सुलझा लें अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 11 Rajkummar Rao Triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

यह कॉमेडी-ड्रामा टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 6.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन इसका कलेक्शन 2.4 करोड़, पांचवें दिन 2.1 करोड़, छठे दिन 1.9 करोड़ और सातवें दिन 1.8 करोड़ रुपये रहा। इस तरह 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के पहले सप्ताह में 27 करोड़ रुपये की कमाई की। 

Jigra Box Office Collection Day 11: ‘जिगरा’ का धीरे-धीरे निकल रहा दम, जानें किया कितना कलेक्शन

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 11 Rajkummar Rao Triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के आठवें दिन 1.4 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। नौंवे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 10वें दिन फिल्म की कमाई 2.6 करोड़ रुपये रही। हालांकि, वीकडेज में प्रवेश करते ही इसकी कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन (सोमवार को) 77 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसका टोटल 34.02 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

 

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' का रनटाइम लॉक, जानें कितनी लंबी बनी कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed