फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: जब अवॉर्ड शो के दौरान मंच पर ऐश्वर्या राय ने छुए ससुर अमिताभ बच्चन के पैर

Wed, 01 Sep 2021 09:37 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 01 Sep 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
video Aishwarya Rai Touches amitabh bachchan Feet At Stardust Award
ऐश्वर्या राय ने मंच पर छुए अमिताभ बच्चन के पैर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या रॉय बच्चन बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके नाम का जिक्र उनकी खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं होता है। ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत और हसीन हैं। उनके चाहने वाले कहते हैं कि अभिनेत्री को ऊपरवाले ने फुरसत से बनाया है। कई बार उनकी यही खूबसूरती कैमरे में कुछ यूं कैद हो जाती है कि देखने वाला भी मदहोश हो जाता है। ऐश्वर्या एक सफल अदाकारा ही नहीं बल्कि एक अच्छी मां, पत्नी और बहू भी हैं। अब तक सैकड़ो फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री पर राज करने वाली ऐश्वर्या के संस्कारों की चर्चा भी हर तरफ की जाती है।



View this post on Instagram

A post shared by ❤kajal choubey❤ (@aishwaryarai_fanpage_)

video Aishwarya Rai Touches amitabh bachchan Feet At Stardust Award
ऐश्वर्या राय ने मंच पर छुए अमिताभ बच्चन के पैर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, हर बार ऐश इस को साबित भी करती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अवॉर्ड्स शो के दौरान एक भावुक क्षण देखने को मिला जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ससुर अमिताभ बच्चन के स्टेज पर पैर छुए। इस सेरिमनी में जया बच्चन भी मौजूद थीं। 

video Aishwarya Rai Touches amitabh bachchan Feet At Stardust Award
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ये वीडियो साल 2018 में आयोजित हुए स्टारडस्ट अवार्ड्स का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ ऐश्वर्या को अवॉर्ड देने स्टेज पर पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेत्री ने मंच पर ससुर के पैर छुए। हालांकि, यह पहली बार नहीं था जब ऐश्वर्या ससुर जी के सम्मान में इस तरह से झुकी हों। इससे पहले कई बार सास जया बच्चन और ससुर जी के सामने ऐश्वर्या को बेहद अदब से पेश आते देखा जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
video Aishwarya Rai Touches amitabh bachchan Feet At Stardust Award
जया बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऐश्वर्या राय, बच्चन फैमिली की लाडली बहू हैं। ससुर अमिताभ से उनकी बेहतरीन बॉन्डिंग है, यह बताने की जरूरत नहीं। वह उन्हें बिल्कुल अपनी बेटी श्वेता की तरह ट्रीट करते हैं। जया बच्चन ने शो के दौरान कहा था, 'अमित जी ने जिस मिनट ऐश्वर्या को देखा तो उन्हें लगा कि श्वेता फिर से घर आ गई। उनकी आंखें चमक उठी थी। श्वेता ने जो जगह खाली छोड़ी थी उसे ऐश्वर्या ने भर दी'। जया ने आगे कहा था, 'वह बहुत प्यारी हैं और मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं। वह एक बहुत बड़ी स्टार हैं और परिवार में बहुत अच्छी तरह फिट हो गई हैं'।

विज्ञापन
video Aishwarya Rai Touches amitabh bachchan Feet At Stardust Award
बच्चन परिवार संग शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में बिग बी ने बताया था कि ऐश्वर्या के आने से उनके परिवार और घर में क्या बदलाव आए। बिग बी ने कहा था, 'ऐश्वर्या के आने से कोई बड़ा बदलाव नहीं आया था। बस ऐसा था कि घर से एक बेटी गई तो दूसरी आ गई। मतलब बिग बी ऐश्वर्या को अपनी बहू नहीं बल्कि बेटी मानते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed