{"_id":"612f74d9da8fc54a4135f2d6","slug":"naseeruddin-shah-on-afghanistan-taliban-topic-says-hindustani-islam-is-different","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेबाक बोल: नसीरुद्दीन शाह ने साधा तालिबान का समर्थन करने वाले भारतीय मुस्लिमों पर निशाना, पूछा- मजहब में सुधार जरूरी या वहशीपन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेबाक बोल: नसीरुद्दीन शाह ने साधा तालिबान का समर्थन करने वाले भारतीय मुस्लिमों पर निशाना, पूछा- मजहब में सुधार जरूरी या वहशीपन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 01 Sep 2021 06:40 PM IST
सार
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद इस वक्त यह मुद्दा सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के मशहूर सितारे इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
naseeruddin shah
- फोटो : you tube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद इस वक्त यह मुद्दा सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के मशहूर सितारे इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय साझा कर रहे हैं। हालांकि बहुत से सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अब तक इस मुद्दे पर अपनी कोई बात नहीं रखी है। इसी क्रम में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी बयान जारी किया है। नसीरुद्दीन शाह ने तालिबान का समर्थन करने वाले लोगों पर तीखी टिप्पणी की है। नसरुद्दीन शाह ने कहा कि हिंदुस्तान का इस्लाम अलहदा है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबानियों की वापसी पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है, कुछ हिंदुस्तानी मुसलमान इन बर्बर लोगों के लिए जश्न मना रहे हैं जो कि चिंता की बात है और खतरनाक भी है। हर मुस्लिम को खुद से पूछना चाहिए कि क्या उन्हें इस्लाम का आधुनिक स्वरूप चाहिए या फिर कई सदियों पुराने बर्बर रीति रिवाज।
3 of 5
Naseeruddin Shah
नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि भारतीय इस्लाम हमेशा से दुनिया के दूसरे हिस्सों के इस्लाम से अलग रहा है। आखिर में उन्होंने कहा कि मैं दुआ करता हूं कि हिंदुस्तानी इस्लाम कभी इस तरह ना बदले कि हम उसे कभी पहचान ना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
naseeruddin shah
अभिनेता ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में जो इस्लामिक प्रथाएं और रिवाज हैं हिंदुस्तान में उससे काफी अलग मान्यताएं हैं। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह की उर्दू में रिकॉर्डेड एक क्लिप सामने आई है जिसमें वो तालिबानियों का स्वागत करने वालों की निंदा करते हुए सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Naseeruddin Shah
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में सरकार उखड़ने और तालिबान के कब्जे के बाद से ही भारत में भी इस मुद्दे को लेकर लगातार बहस हो रही है। एक तबका आम अफगानियों के मानवाधिकारों को लेकर आवाज उठा रहा है तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जो तालिबानियों को लेकर समर्थन भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।