फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: पॉलिटिकल बैकग्राउंड से होने के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए ये कलाकार, यहां देखें नाम

Wed, 01 Sep 2021 05:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 01 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: Despite being from a political background, these actors could not achieve a special place in the film industry, see the name here
पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी दुनिया में कई कलाकार हैं, जो अलग-अलग पृष्ठभूमि से होने के बावजूद फिल्मी जगत में अपना नाम बना रहे हैं। कई तो ऐसे में जिनका बॉलीवुड से कोई खानदानी रिश्ता नहीं, तो कई ऐसे भी हैं जिन्हें एक्टिंग विरासत में मिली हैं। फिल्मों में अपनी पहचान बनाने का सपना लिए हर कोई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी- अपनी किस्मत आजमाता है। इन्हीं कलाकारों में से कुछ ऐसे भी हैं, जिनकी जड़ें राजनीति से जुड़ी हुई हैं। लेकिन इसके बाद भी ये लोग फिल्मी दुनिया में कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फिल्मी सितारों के बारे में जो इंडस्ट्री पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहें। 

प्रतीक बब्बर
कई वेब सीरीज और बड़ी फिल्मों में काम करने वाले प्रतीक बब्बर को अभी तक उन्हें इंडस्ट्री में कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी है। अपने जमाने के जाने-माने कलाकार और पॉलिटिशियन राज बब्बर के बेटे होने के बावजूद भी प्रतीक अभी तक बॉलीवुड में अपनी खास पहचान नहीं बना पाएं हैं।

Bollywood: Despite being from a political background, these actors could not achieve a special place in the film industry, see the name here
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा शर्मा 

बिहार से ताल्लुक रखने वालीं एक्ट्रेस नेहा शर्मा पॉलिटिशियन अजीत शर्मा की बेटी हैं। तमिल फिल्म से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली नेहा को बॉलीवुड की कई फिल्में मिली, लेकिन वह इंडस्ट्री में लम्बे समय तक नहीं टिक पाईं।

Bollywood: Despite being from a political background, these actors could not achieve a special place in the film industry, see the name here
चिराग पासवान - फोटो : सोशल मीडिया

चिराग पासवान 

राजनीति के बड़ी पहचान रखने वाले राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी फिल्मी जगत में मुकाम हासिल करने में नाकाम रहे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद चिराग ने फिल्मी दुनिया में हाथ आजमाने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ कुछ खास सफलता नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: Despite being from a political background, these actors could not achieve a special place in the film industry, see the name here
ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा देओल

बॉलावुड की ड्रिमगर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी ने फिल्मी दुनिया में धमाल मचाने के बाद राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, अभिनेत्री की बेटी ईशा देओल इसमें नाकाम रहीं। ईशा को इंडस्ट्री में कई मौके मिले लेकिन वह कोई खास कमाल नहीं कर पाईं।

विज्ञापन
Bollywood: Despite being from a political background, these actors could not achieve a special place in the film industry, see the name here
लव सिन्हा  - फोटो : सोशल मीडिया

लव सिन्हा 

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघन सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने भी इंडस्ट्री में काम करने के लिए खूब मेहनत की। लेकिन एक्टिंग में असफल होने के बाद अब वह पॉलिटिक्स की दुनिया में ही अपना हाथ आजमा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed