{"_id":"612f62f08ebc3ec91f25aee0","slug":"ranveer-singh-latest-photos-made-fans-crazy-arjun-kapoor-called-him-cleavage-king-while-deepika-asked-this-question","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: रणवीर सिंह के 'क्लीवेज' पर अटकी अर्जुन कपूर की नजर, कन्फ्यूज दीपिका ने पूछा ये सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: रणवीर सिंह के 'क्लीवेज' पर अटकी अर्जुन कपूर की नजर, कन्फ्यूज दीपिका ने पूछा ये सवाल
बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह को चर्चा में बने रहने खूब आता है। कभी अपनी फिल्मों, कभी दीपिका संग रोमांस तो कभी अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर बॉलीवुड के बाजीराव खूब सुर्खियां बटोरते हैं। रणवीर अजीबो-गरीब कपड़े तो पहनते ही हैं लेकिन जब उनका स्टाइलिश डैशिंग लुक सामने आता है तो हर कोई उन पर दिल हार जाता है। अब हाल ही में काफी समय बाद रणवीर किसी अतंरगी फैशन अटायर में नहीं बल्कि नीले सूट में नजर आए और अपनी ये शानदार तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कर दी।
रणवीर के लुक पर फिदा हुए फैंस
अब उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही हंगामा मच गया। बहुत से यूजर्स रणवीर की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि सबसे खास दो प्रतिक्रिया रणवीर को उनकी पत्नी दीपिका और बेस्ट फ्रेंड अर्जुन कपूर से मिली। दरअसल रणवीर ने जो तस्वीरें साझा कीं उसके कैप्शन का मतलब दीपिका को समझ नहीं आया और उन्होंने पूछ लिया कि इसका मतलब क्या है?
अब इससे पहले रणवीर दीपिका को समझाते सोशल मीडिया यूजर्स की फौज सामने आ गई और सभी दीपिका के सवालों का जवाब देने लेगे। रणवीर के इस पोस्ट में दिख रहा है कि वो ड्रेसिंग रूम में हैं और हल्की मुस्कुराहट के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इसके साथ रणवीर ने एक इमोजी पोस्ट किया है जो दीपिका पादुकोण को समझ नहीं आया। उनके इमोजी को लेकर दीपिका ने कहा कि ये क्या है? इस पर एक यूजर ने बताया कि इसका मतलब है कि उन्होंने सफाई कर ली है। एक यूजर ने लिखा, 'रणवीर ये कहना चाह रहे हैं दीपिका की वो बिल्कुल साफ हो चुके हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं रणवीर सिंह की इस तस्वीर पर उनके बेस्ट फ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी खास कमेंट किया है। रणवीर के शर्ट के खुले बटन के देखकर अर्जुन ने उन्हें 'क्लीवेज किंग' बुला दिया और साथ ही फायर इमोजी भी पोस्ट कर दी। साथ ही फैंस भी अर्जुन की इस बात पर सहमति दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई सारे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। वो वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी वो कैमियो करते नजर आएंगे। रणवीर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।