बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइम लाइट से दूर रहती हैं। बहुत कम ही मौके ऐसे होते हैं, जब प्रकाश कौर मीडिया से बातचीत करते हुए दिखाई दी हों। प्रकाश कौर का एक सितंबर यानी बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने मां को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों ने उनके साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं। सनी देओल ने भी अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में सनी ने लिखा, 'हैपी बर्थडे मामा।' सनी की इस पोस्ट को भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
तस्वीरें: धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर का जन्मदिन, सनी-बॉबी देओल ने इस अंदाज में मां पर लुटाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइम लाइट से दूर रहती हैं। बहुत कम ही मौके ऐसे होते हैं, जब प्रकाश कौर मीडिया से बातचीत करते हुए दिखाई दी हों। प्रकाश कौर का एक सितंबर यानी बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने मां को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों ने उनके साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं। सनी देओल ने भी अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में सनी ने लिखा, 'हैपी बर्थडे मामा।' सनी की इस पोस्ट को भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
वहीं, उनके छोटे बॉबी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर को एक सेल्फी के साथ प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इस तस्वीर में बॉबी अपनी मां को गले लगाए खड़े हैं। बॉबी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हैपी बर्थडे मां, लव यू।'
इसके अलावा एक खास वीडियो की वजह से भी सनी देओल चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह अपनी मां प्रकाश कौर के साथ दिखाई दे रहे हैं। प्रकाश कौर अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं। दरअसल, सनी देओल और प्रकाश कौर हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।
बता दें कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं। 1954 में 19 साल की उम्र में धर्मेंद की शादी उनसे हुई थी। धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे हैं, अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हुए। धर्मेंद्र ने दूसरी शादी अभिनेत्री हेमा मालिनी से दो मई, 1980 को की। हेमा से उन्हें दो बेटियां ईशा और आहना हैं। वहीं धर्मेंद्र शायद पहले ऐसे एक्टर हैं, जिनकी दो-दो फैमिली हैं और उनके कुल छह बच्चे हैं।