फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाई: 25 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं शाहरुख खान, हर साल कमाते हैं 300 करोड़, जानिए कुल संपत्ति

Wed, 01 Sep 2021 04:55 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 Sep 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan net worth 2021 income salary and business income
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

55 साल के शाहरुख खान बॉलीवुड पर पिछले 25 साल से राज कर रहे हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का किंग खान यों ही नहीं कहा जाता। 100 से ज्यादा फिल्में करने वाले शाहरुख को भारत सरकार पद्मश्री पुरस्कार से नवाज चुकी है। उनकी झोली में अब तक 14 फिल्मफेयर पुरस्कार जा चुके हैं। फ्रांस सरकार भी शाहरुख खान को आर्ट अवॉर्ड दे चुकी है। शाहरुख की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। वो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। किसी जमाने में अपनी पहली सैलरी 50 रुपये लेकर सीधे ताजमहल के दीदार करने पहुंचने वाले शाहरुख खान इस वक्त करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।



वो फिल्मोें से ही नहीं, बल्कि विज्ञापनों के जरिए भी लाखों रुपये की कमाई करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख की प्रति फिल्म इनकम 25 करोड़ रुपये हैं। किसी जमाने में अपनी मां से हजार रुपये लेकर प्रेमिका गौरी की तलाश में मुंबई शहर पहुंचने वाले शाहरुख खान के पास आज मुंबई में अपना आलीशान बंगला है।

shahrukh khan net worth 2021 income salary and business income
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वो लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनके पास कारों और बाइक्स का अच्छा-खासा कलेक्शन है। उन्होंने फिल्म करने से पहले टीवी शो में भी काम किया था। उनके पहले टीवी सीरियल का नाम फौजी था, जिसमें शाहरुख ने एक फौजी का किरदार निभाया था। यह सीरियल 1989 में आया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई करने वाले शाहरुख खान का बंगला मन्नत दुनिया के टॉप 10 बगंले में शामिल है। यह पूरी तरह से व्हाइट मार्बल से बना है। 

shahrukh khan net worth 2021 income salary and business income
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

लाखों लोग हर रोज उनके बंगले मन्नत को देखने के लिए आते हैं। जिसका मार्केट प्राइस 250 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जाता है। शाहरुख खान कुल 5067 करोड़ रपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी महीने की इनकम 20 करोड़ रुपये से ज्यादा है और साल की इनकम 300 करोड़ रुपये से अधिक है। किसी जमाने में बॉलीवुड का यह किंग खान पिता के साथ दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कैंटीन चलाता था। यही से शाहरुख का अभिनय की ओर झुकाव हुआ। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan net worth 2021 income salary and business income
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post

2 नवंबर 1965 को दिल्ली में पैदा हुए शाहरुख के माता-पिता का नाम लतीफ फातिमा खान और ताज मोहम्मद खान था। उनका बचपन बंगलुरू में बीता जहां उनके पिता चीफ इंजीनियर थे। उन्हें 555 नंबर से बहुत प्यार है। शाहरुख की सभी गाड़ियों के नंबर में 555 आता है। अगर शाहरुख और गौरी के प्यार की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। जहां शाहरुख पहली ही नजर में गौरी को दिल दे बैठे थे। उस वक्त शाहरुख की उम्र 19 साल और  गौरी की 14 साल थी। 

विज्ञापन
shahrukh khan net worth 2021 income salary and business income
शाहरुख खान फैन क्लब - फोटो : Social Media

'मन्नत' के अलावा शाहरुख खान का दुबई में भी अपना घर है जिसकी कीमत 200 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। दुबई के अलावा लंदन में भी शाहरुख का अपना एक घर है, जो उन्होंने साल 2009 में खरीदा था। इसकी कीमत भी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। 1992 में फिल्म दीवाना से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख इस वक्त दुनिया के शीर्ष कलाकारों में शामिल हैं। ऐसा कहा जाता है कि शाहरुख खान की कुल संपत्ति साल 2025 तक 1 बिलियन डॉलर हो जाएगी।

गौरी और शाहरुख की लव स्टोरी की इंडस्ट्री में मिसाल दी जाती है। पहली मुलाकात में जब शाहरुख ने गौरी सेे बात करना चाहा, तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बाहर इंतजार कर रहा है। जबकि बाहर गौरी का भाई इंतजार कर रहे थे। जब शाहरुख को पता चला कि गौरी ने उनसे झूठ बोला, तो उन्होंने गौरी को बहन बनाने को लेकर मजाक किया। धीरे-धीरे दोनों का अफेयर शुरु हो गया। बाद में गौरी शाहरुख को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ मुंबई चली गईं। इसके बाद शाहरुख भी अपनी मां से हजार रुपये लेकर गौरी की तलाश में मुंबई आ गये। करीब 5 साल तक अफेयर चलने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और घरवालों  को बताया पर गौरी के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, क्योंकि गौरी हिंदू थी और शाहरुख मुस्लिम। आखिर में दोनों के प्यार के आगे को झुकना पड़ा और दोनों ने शादी कर ली।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed