फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shooting Report: सलमान की पहली फिल्म को लेकर बोलीं फराह, ‘मुझे लगा था कि उन्हें ये फिल्म नहीं मिलेगी’

Wed, 01 Sep 2021 04:50 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 01 Sep 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Shooting Report: Farah said about Salman's first film, 'I thought he would not get this film'
फराह खान- सलमान खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हिंदी बोलने समझने वाले दर्शकों के बीच टॉप 5 चैनलों में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे जीटीवी के नए रियलिटी शो ‘ज़ी कॉमेडी शो’ की तरफ दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश लगातार जारी हैं। दर्शकों के एहसासों को क्लासिक हिंदी फिल्मों के किस्सों के जरिए जगाने की कोशिश इस बार इस शो में अभिनेत्री भाग्यश्री करने वाली हैं। इस दौरान शो में ‘लाफिंग बुद्धा’ बनीं कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान कुछ दिलचस्प खुलासे भाग्यश्री की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ को लेकर करती दिखेंगी। 



रियलिटी शो ‘ज़ी कॉमेडी शो’ की शूटिंग दौरान इस बार शो के तमाम कॉमेडियंस मजेदार एक्ट्स परफॉर्म करते दिखे। वहीं शो की लाफिंग बुद्धा फराह खान अपनी हाजिरजवाबी से सबको खूब हंसाने की कोशिश करती नजर आईं। इसी बीच फराह ने एक खुलासा करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Shooting Report: Farah said about Salman's first film, 'I thought he would not get this film'
सलमान खान - भाग्यश्री - फोटो : अमर उजाला मुंबई
हुआ यूं कि शूटिंग के दौरान सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले और सिद्धार्थ सागर के एक मजेदार एक्ट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ को लेकर किया। इसी के बाद फराह ने खुलासा किया कि वह किस तरह फिल्म ‘मैंने प्यार किया‘ के ऑडिशन के दौरान सलमान खान की मदद करने की कोशिश करती रहीं। लेकिन जब उन्होंने देखा कि चीजें हाथ से निकल रही हैं तो वह पहले ही अलग हो गई थीं। उन्हें लगा था कि सलमान को कभी इस फिल्म में रोल नहीं मिलेगा।  
Shooting Report: Farah said about Salman's first film, 'I thought he would not get this film'
फराह खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई
शूटिंग के दौरान फराह खान ने कहा, ‘‘सलमान और मैं बचपन के दोस्त हैं। उनको जब ‘मैंने प्यार किया‘ के ऑडिशन के लिए जाना था तो वह स्क्रीन टेस्ट से पहले कुछ डांस मूव्स सीखने में मदद के लिए मुझे भी अपने साथ ले गए। असल में वह मुझे सूरज बड़जात्या के ऑफिस ले गए और वहां चार घंटे तक मैं उन्हें सिखाने की कोशिश करती रही। लेकिन मैं बीच में ही भाग गई, क्योंकि वह बहुत बुरा डांस कर रहे थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Shooting Report: Farah said about Salman's first film, 'I thought he would not get this film'
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बातों ही बातों में फराह खान ने ये भी बताया, “मुझे लगा सलमान को ये फिल्म कभी नहीं मिलेगी और उसको देखकर हर कोई मेरी काबिलियत पर शक करेगा। लेकिन एक-दो हफ्ते बाद मुझे पता चला कि उन्हें वह फिल्म मिल गई और मुझे तब भी हंसी आई थी, लेकिन फिर वह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई थी। सलमान और भाग्यश्री इस फिल्म में बहुत बढ़िया थे। मैं कहूंगी कि डायरेक्टर हमेशा सही फैसला लेता है। 
विज्ञापन
Shooting Report: Farah said about Salman's first film, 'I thought he would not get this film'
फराह खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कभी-कभी आपको एक डायरेक्टर की नजरों से चीजें देखनी पड़ती है। सलमान और भाग्यश्री दोनों ही बढ़िया थे। हमें सूरज बड़जात्या को भी इसका श्रेय देना चाहिए।‘‘ एपिसोड की शूटिंग के दौरान भाग्यश्री भी ‘मैंने प्यार किया’ सलमान खान और बहुत-सी बातों को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे करती नजर आईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed