फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: फिर जलेबी बाई बनकर पहुंचीं मल्लिका शेरावत, अटायर के लिए हुईं ट्रोल

Wed, 01 Sep 2021 04:47 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 01 Sep 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Mallika sharawat post video on social media got brutally trolled by users
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram

मल्लिका शेरावत बड़े पर्दे से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर मल्लिका शेरावत लगातार सक्रिय हैं। मल्लिका शेरावत को लोग उनके बोल्ड अंदाज के लिए जानते हैं। बड़े पर्दे पर मर्डर सहित कई फिल्मों में दमदार अभिनय कर चुकी मल्लिका शेरावत लंबे समय से पर्दे से गायब हैं, लेकिन अब वो एक बार फिर से प्रशंसकों को स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। लेकिन इस बार मल्लिका बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर नजर आएंगी।



सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इस बात की जानकारी खुद मल्लिका शेरावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दी। मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वो अपने ही गाने जलेबी बाई पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मल्लिका शेरावत पहले तो सिम्पल ड्रेस में और उसके बाद ब्लू रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि मल्लिका काफी समय से न सिर्फ पर्दे से दूर हैं बल्कि वो इंडिया से भी दूर लॉस एंजेलिस में रह रही थीं। लेकिन अब एक बार वो फिर से इंडिया लौट चुकी हैं।

 

Mallika sharawat post video on social media got brutally trolled by users
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram

इस शो में आएंगी नजर

मल्लिका शेरावत ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘शूट मोड़ ऑन। दरअसल मल्लिका एक कॉमेडी शो को जज करने के लिए इंडिया वापिस लौटी हैं। जब मल्लिका अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकली तो उसी दौरान उन्हें पपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। मल्लिका इस बार साड़ी में दिखी। उनका ये अंदाज जहां कुछ लोगों को पसंद आया तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने उनके लिबास के लिए उन्हें ट्रोल कर दिया।

Mallika sharawat post video on social media got brutally trolled by users
विरल भयानी - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

मल्लिका शेरावत की साड़ी कुछ लोगों को बिलकुल भी समझ नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, ‘साड़ी जैसे खूबसूरत अटायर को बिलकुल खराब कर दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा ‘फैशन के नाम पर कुछ भी पहना है। वही एक यूजर ने लिखा, ‘प्लीज साड़ी को अकेला छोड़ दो। कुछ यूजर ने तो ये तक कह दिया कि प्लीज इसे साड़ी मत कहो’।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mallika sharawat post video on social media got brutally trolled by users
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर दिखाती हैं बोल्ड अंदाज

मल्लिका शेरावत फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिलता है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। मल्लिका शेरावत कि फिल्मों की बात करें तो वो फिल्म ‘जीनत’ में नजर आईं थी। साल 2019 में मल्लिका हॉरर कॉमिडी वेब सीरीज़ 'बू सबकी फटेगी' में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Mallika sharawat post video on social media got brutally trolled by users
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram

विदेश में रहती हैं मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेहरावत भारत में कम विदेश में अधिक रहती हैं। इस अभिनेत्री का कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में महल जैसा बंगला हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बंगले का एक वीडियो शेयर किया था जहां वो प्रशंसकों को अपने विला के स्विमिंग पूल और शानदार गार्डन की झलक दिखा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed