फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: वायरल हुआ नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का नया गाना 'दो गल्लां', आपने देखा क्या?

Wed, 03 Nov 2021 03:07 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 03 Nov 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Video: Neha Kakkar and Rohanpreet Singh's new song 'Do Gallan' went viral, did you see?
दो गल्लां - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर सुर्खियों में किसी न किसी वजह से छाई रहती हैं। हाल में ही नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत का नया गाना रिलीज हुआ है। दोनों का गाना दो गल्लां रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर छाया हुआ है। नेहा ने अपने इस गाने की जानकारी सबसे पहले  इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। गाने की खास बात है कि गाने में सिर्फ नेहा ही नहीं बल्कि उनके पति रोहनप्रीत ने भी अपनी आवाज दी है। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद प्यार दे रहे हैं। इससे पहले भी वह एक साथ एल्बम में नजर आ चुके है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत पहले गाना 'खड़ तैनूं मैं दस्सां' में भी साथ दिखे थे, जिसे फैन्स द्वारा खूब पसंद किया गया था। 



गाने का म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है और गैरी संधू ने इस गाने को लिखा है। नेहा ने अभी कुछ दिन पहले ही सॉन्ग 'कांटा लगा' रिलीज किया था। इस गाने में नेहा के गाने के साथ साथ डांस भी लोगों को बेहद पसंद आया था। अब देखना ये होगा कि नेहा और रेहनप्रीत की इस जोड़ी के नए गाने को लोग कितना पसंद करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed