फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidhu Vinod Chopra: विधु विनोद चोपड़ा लिख रहे हैं दो बड़ी फिल्मों का सीक्वल, संजय दत्त-आमिर खान से कनेक्शन

Thu, 19 Dec 2024 07:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 19 Dec 2024 07:05 PM IST
सार

विधु विनोद चोपड़ा अलग तरह की कहानी वाली फिल्में लिखने और बनाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह अपनी ही दो बड़ी फिल्मों के सीक्वल को लिख रहे हैं। इन दो फिल्मों का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार भी है। 


 

विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra Confirm 3 Idiots Sequel Munna Bhai 3 Both Films In Writing Stage
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विधु विनोद चोपड़ा पिछले साल फिल्म ‘12वीं फेल’ से दर्शकों को इमोशनल करने में कामयाब रहे थे। उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया, साथ ही फिल्म को प्रोड्यूस भी किया। इस फिल्म के राइटर भी विधु विनोद चोपड़ा ही थे। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह अपनी ही दो बड़ी हिट फिल्मों का सीक्वल लिख रहे हैं।

Vidhu Vinod Chopra Confirm 3 Idiots Sequel Munna Bhai 3 Both Films In Writing Stage
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @vidhuvinodchoprafilms

कौन सी है दो बड़ी फिल्में
हाल ही में एक इंटरव्यू में विधु विनोद चोपड़ा ने दो बड़ी फिल्मों के सीक्वल को लेकर खुलासा किया। वह बताते हैं, ‘हां, मैं 3 इडियट्स का दूसरा पार्ट और ‘मुन्ना भाई 3 लिख रहा हूं।’ इन फिल्मों का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है।

Ravi Kishan: ‘लापता लेडीज’ के लिए रवि किशन ने खाए डेढ़ सौ से ज्यादा पान, कास्टिंग काउच पर भी रखी राय 

 

Vidhu Vinod Chopra Confirm 3 Idiots Sequel Munna Bhai 3 Both Films In Writing Stage
विधु विनोद चोपड़ा-संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों की है बड़ी फैन फॉलोइंग 
‘3 इडियट्स’ और ‘मुन्ना भाई’ सीरीज की फिल्मों की अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग है। इन फिल्मों ने दर्शकों जहां खूब हंसाया है, वहीं उनकी जिंदगी पर भी पॉजिटिव असर डाला है। ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान मुख्य भूमिका में थे, वहीं ‘मुन्ना भाई’ में संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों ही कलाकारों ने इन फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए जो सिनेमा जगत में हमेशा याद रखे जाएंगे।  ‘3 इडियट्स’ में आमिर के किरदार रैंचो से कई लोग इंस्पायर हुए थे। वहीं ‘मुन्ना भाई’ सीरीज की फिल्मों में भी दर्शकों के लिए कोई ना कोई संदेश होता है।

Varun Dhawan: इश्क के रंग में रंग गए वरुण धवन, कीर्ति सुरेश संग नए गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra Confirm 3 Idiots Sequel Munna Bhai 3 Both Films In Writing Stage
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हॉरर कॉमेडी भी बनाएंगे 
‘3 इडियट्स’ का दूसरा पार्ट और ‘मुन्ना भाई 3’ के अलावा भी विधु विनोद चोपड़ा एक हॉरर-कॉमेडी भी बनाने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अभी उन्होंने ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की हैं।

विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra Confirm 3 Idiots Sequel Munna Bhai 3 Both Films In Writing Stage
12वीं फेल - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey

12वीं फेल के बाद बढ़ी गईं उम्मीद
विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘12वीं फेल’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी।इस फिल्म ने लोगों को बहुत मोटिवेट किया। फिल्म में एक गांव के गरीब लड़के की आईपीएस बनने की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म में विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed