{"_id":"5c2b458bbdec2256986d290c","slug":"vidhya-balan-birthaday-special-see-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विद्या बालन की बर्थडे पार्टी का वीडियो आया सामने, एनटी आर की बायोपिक की वसूली है डेढ़ करोड़ फीस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विद्या बालन की बर्थडे पार्टी का वीडियो आया सामने, एनटी आर की बायोपिक की वसूली है डेढ़ करोड़ फीस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
vidya balan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दबंग लेडी विद्या बालन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। विद्या बालन ने अपने बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई। वहीं आपको बता दें कि विद्या हर साल अपने जन्मदिन पर कुछ न कुछ खास करती हैं। इस बार भी विद्या बालन की बर्थडे पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाती हुई दिखाई दे रही हैं।
2 of 4
vidya balan
बर्थडे पार्टी में डार्क ग्रीन कलर की ड्रेस में विद्या काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वहीं वह वीडियो में यह भी कहते हुए दिख रही हैं कि मेरे पति सिद्धार्थ में मेरे लिए बर्थ डे पार्टी रखी है। वह कह रही हैं कि पार्टी का थीम सिद्धार्थ ने 70 साल का समय रखा है। हम सभी वैसे ही तैयार हुए हैं।
3 of 4
vidya balan
- फोटो : PTI
वह आगे कहती है हम सभी पार्टी में एक जैसा ही तैयार होकर जाते हैं, इसलिए सिद्धार्थ ने मेरे लिए एक अलग पार्टी रखी है। नए साल पर विद्या कहती हैं, मेरे लिए नया साल बीते साल से भी अच्छा और खुशहाल होगा। मैं इस साल पहले से और ज्यादा उल्लास और जोश से काम करूंगी। वहीं, वीडियो में विद्या का परिवार भी उनके साथ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
vidya balan
विद्या लंबे समय से साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी रामा राव की बायोपिक की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ इस बायोपिक में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस विद्या बालन और रकुल प्रीत जैसी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। खबर है कि विद्या ने एन.टी आर की बायोपिक के लिए 1.5 करोड़ रुपए फीस ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।