साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने संजीदा अभिनय के दम पर एक अलग मुकाम बनाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने सिनेमा जगत में ऐसी कामयाबी हासिल की है, जिसके लिए उन्हें सभी ने तारीफ से नवाजा है। उनकी सफलता का आलम यह है कि आज किसी भी महिला प्रधान फिल्म के लिए विद्या हर निर्देशक की पहली पसंद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आज सबकी तारीफ पाने वालीं विद्या को एक समय में लोगों के ताने झेलने पड़ते थे, यहां तक की उन्हें मनहूस भी माना जाता था। तो चलिए आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातों के बारे बताने जा रहे हैं।
Vidya Balan: इस एक्ट्रेस को मिला था मनहूस का टैग, फिर इंडस्ट्री को सिखाया एंटरटेनमेंट एंटरटेनमेंट एंटरटेनमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कहानी', 'डर्टी पिक्चर', 'इश्कियां' और 'पा' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी करने वाली विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1979 को मुंबई के चेंबूर में एक तमिल परिवार में हुआ था। बचपन से ही विद्या की दिलचस्पी एक्टिंग में थी और वह छोटी सी उम्र से ही सिनेमा जगत में अपना करियर बनाना चाहती थीं। अभिनेत्री को फिल्मों में करियर बनाने की प्रेरणा शबाना आजमी और माधुरी दीक्षित जैसी बेहतरीन अदाकाराओं से मिली थी। केवल 16 साल की उम्र में विद्या बालन ने एकता कपूर के शो 'हम पांच' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उन्होंने राधिका की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। टीवी में एक अच्छी शुरुआत करने वाली विद्या को संतुष्टि नहीं मिली क्योंकि वह फिल्मों में नजर आने का सपना संजोए बैठी थीं।
Zakir Khan: पहली परफॉर्मेंस में फेल हो गए थे जाकिर खान, दो मिनट में ही कॉमेडियन को छोड़ना पड़ा था स्टेज
'हम पांच' में काम करने के बाद विद्या ने मलयालम और तमिल फिल्मों में अपना करियर शुरू करने का सोचा लेकिन वह असफल रहीं। इतना ही नहीं जब विद्या के हाथ एक फिल्म लगी तो वह बीच में ही बंद हो गई और इसकी वजह से अभिनेत्री को एक ऐसा टैग मिला, जिसे वह चाहकर भी भूल नहीं पाती होंगी। दरअसल, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल कर चुकीं विद्या बालन जब शुरुआत में फिल्मों में अभिनय के लिए संघर्ष कर रही थीं तब उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म में काम करने का मौका मिला था। हालांकि, यह फिल्म किसी वजह से बंद हो गई और इसके लिए विद्या बालन को जिम्मेदार ठहराया गया। साथ ही उन्हें मनहूस करार दिया गया था। इस फिल्म में काम मिलने के कारण उन्होंने एक साथ 12 फिल्में साइन की थी, जो इसके बंद होते ही उनसे छिन गई थीं।
Bold Movies: बोल्ड सीन्स के मामले में बॉलीवुड को टक्कर देती हैं ये हॉलीवुड फिल्में, सिर्फ अकेले में ही देखें
लेकिन विद्या ने हार नहीं मानी। विद्या ने साल 2005 में आई फिल्म 'परिणीता' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली ही फिल्म से अभिनेत्री ने कई लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ती गई। हालांकि, अभी भी विद्या की मुश्किलें कम नहीं हुईं। फिल्म 'हे बेबी' और 'किस्मत कनेक्शन' में बढ़े वजन और विद्या के पहनावे को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई। इस बात से विद्या इतनी निराश हुईं कि उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ देने का फैसला कर लिया था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और बैक-टू-बैक हिट फिल्में देकर आज वो मुकाम हासिल किया, जो इस इंडस्ट्री में पाना आसान नहीं है। विद्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री ने साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर से परिवार वालों और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में शादी रचा ली थी। दोनों आज खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद दमदार वापसी को तैयार आमिर खान, KGF डायरेक्टर की फिल्म से करेंगे धमाका!