फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidya Balan: 'मैं कुछ भी करूं आपको क्या?' बाथटब में बैठकर गुस्से में विद्या बालन ने क्यों कही ये बात; जानिए

Thu, 01 Sep 2022 12:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 01 Sep 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan recreated rupali ganguly anupamaa dialogue aapko kya funny video getting viral on internet
विद्या बालन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक गिने जानी वाली एक्ट्रेस विद्या बालन अक्सर स्क्रीन पर अपने रोल्स से दर्शकों को प्रभावित कर देती हैं। फिल्मी पर्दे पर संजीदा रोल्स निभाने वाली विद्या बालन रियल लाइफ में बहुत लविंग और फनी हैं। अभिनेत्री हमेशा अपने मजाकिया अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहने वाली विद्या का मजाकिया अंदाज एक वायरल वीडियो मे देखने को मिल रहा है। विद्या का यह बाथरूम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक प्रसिद्ध सीरियल का डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं।   

Vidya Balan recreated rupali ganguly anupamaa dialogue aapko kya funny video getting viral on internet
विद्या बालन - फोटो : insta

विद्या पर चढ़ा 'अनुपमा' का रंग
अभिनेत्री विद्या बालन ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें एक्ट्रेस एक स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' का एक फेमस डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही हैं। विद्या बालन ने ‘अनुपमा’ के फेमस सीन ‘आपको क्या’ का अपना वर्जन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया है। इस लेटेस्ट वीडियो में विद्या बाथटब में बैठीं ‘अनुपमा’के इस ट्रेडिंग डायलॉग  पर मजेदार और चौंकाने वाली एक्टिंग करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में विद्या के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं और उनका यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।  

Vidya Balan recreated rupali ganguly anupamaa dialogue aapko kya funny video getting viral on internet
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस को पसंद आया विद्या का मजेदार अंदाज
स्क्रीन्स पर संजीदगी भरे किरदार निभाने वाली विद्या का यह मजेदार अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। विद्या के वीडियो पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ विद्या की पोस्ट पर सैफ अली खान की बहन सबा ने भी रिएक्ट करते हुए हंसी का इमोजी ड्रॉप किया है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,   'आप बेस्ट हो विद्या मैम।' इसके साथ ही एक शख्स ने विद्या से पूछा 'क्या आपको किसी ने कुछ बोला है?' इससे पहले भी थोड़े दिनों पहले भी एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह ‘पहले मैं ठीक थी, फिर मैंने इंग्लिश सील ली’ वाले डायलॉग पर लोगों को हंसाती नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan recreated rupali ganguly anupamaa dialogue aapko kya funny video getting viral on internet
जलसा - फोटो : सोशल मीडिया

'जलसा' में नजर आई थीं अभिनेत्री
विद्या बालन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'जलसा' में देखा गया था। इस फिल्म में विद्या एक पत्रकार के किरदार में नजर आईं थीं। विद्या के साथ इसमें शेफाली शाह भी अहम किरदार में थीं। इस समय विद्या के पास  दो और प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से एक का नाम ‘नीयत’ है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed