{"_id":"600934e0c0cabb54b3580213","slug":"vidya-balan-shilpa-shetty-juhi-chawla-ayesha-takia-these-bollywood-actress-married-to-millionaire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने बिजनेसमैन संग रचाई शादी, कई हैं लाइमलाइट से दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने बिजनेसमैन संग रचाई शादी, कई हैं लाइमलाइट से दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपना हमसफर किसी एक्टर को नहीं बल्कि बिजनेसमैन को चुना है। इनमें से कई ऐसी हैं जिन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
Trending Videos
2 of 6
जूही चावला
- फोटो : फाइल
अभिनेत्री जूही चावला ने अपनी चुलबुली अदाओं से सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। करियर की ऊंचाईयों पर रहते हुए जूही चावला साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। जूही ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बॉलीवुड में विद्या बालन जाना पहचाना नाम हैं तो वहीं उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। साल 2012 में 14 दिसंबर के दिन दोनों ने बेहद निजी तरीके से शादी कर ली थी। सिद्धार्थ फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। वो डिजनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं। साल 2017 में उन्होंने डिजनी छोड़ दी और अपनी प्रोडक्शन हाउस कंपनी 'रॉय कपूर फिल्म्स' स्टार्ट किया।
4 of 6
Ayesha Takia
आयशा टाकिया ने साल 2009 में बिजनेसमैन फरहान आजमी से शादी कर ली थी। जिसके बाद वो शाही जीवन बिता रही हैं। फरहान समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बेटे हैं। आयशा ने सिर्फ चार साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। फाल्गुनी पाठक के एल्बम के गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' से आयशा को पहचान मिली थी। आयशा टाकिया की पहली फिल्म 2004 में आई 'टार्जन द वंडर कार' थी।
विज्ञापन
5 of 6
Shilpa Shetty and Raj Kundra
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी कई लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री तो हैं ही, अब वे अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ जोड़ी बनाकर कई सुपरहिट फिल्में देने वाली शिल्पा शेट्टी ने रियल लाइफ में एक बिजनेसमैन को अपना पति बनाया है। शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा से शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X