{"_id":"6059dc348ebc3e8cf75e7bf6","slug":"vidya-balan-starrer-film-sherni-will-premiere-directly-on-amazon-prime-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी विद्या बालन की अगली फिल्म, ‘शकुंतला देवी’ ने बनाया डिजिटल की हीरोइन नंबर वन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी विद्या बालन की अगली फिल्म, ‘शकुंतला देवी’ ने बनाया डिजिटल की हीरोइन नंबर वन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 Mar 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेजन प्राइम वीडियो के साथ मिलकर फिल्म ‘राम सेतु’ बना रहे निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने अपनी एक बहुचर्चित फिल्म ‘शेरनी’ को सीधे इस ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म की हीरोइन विद्या बालन है, और फिल्म ‘शकुंतला देवी’ के बाद विद्या की ये लगातार दूसरी फिल्म होगी जो सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्देशक अमित मसुरकर हैं, जो इससे पहले फिल्म ‘न्यूटन’ बना चुके हैं।
2 of 5
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’ प्राइम वीडियो पर पिछले साल दुनिया भर में देखी गई हिंदी फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही है। इससे ज्यादा व्यूज सिर्फ आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ को ही मिले, लेकिन आयुष्मान की ये फिल्म अधिकतर लोगों को पसंद नहीं आई जबकि ‘शकुंतला देवी’ लोगों ने पहले अकेले देखी और फिर पूरे परिवार के साथ कई कई बार देखी है। अभिनेत्रियों के मामले में ओटीटी पर इसके बाद से ही विद्या बालन नंबर वन हीरोइन बनी हुई हैं।
3 of 5
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनलॉक के बाद सिनेमाघरों के खुलते ही तमाम बड़ी छोटी फिल्मों की रिलीज डेट लगातार घोषित होती रही हैं। और, इस साल के करीब करीब सारे शुक्रवार तो बुक हो ही चुके हैं, अगले साल के भी त्योहारों के आसपास पड़ने वाले शुक्रवारों पर बड़ी फिल्मों की बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में विद्या बालन की फिल्म ‘शेरनी’ को लेकर भ्रम की स्थिति बने उससे पहली ही फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी अबंडेंशिया ने इसको ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बारे में अंबुंडेंशिया की तरफ से तो फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन मुंबई फिल्म ट्रेड में ये डील पक्की हो जाने की खबर मंगलवार सुबह से तैरती रही।फिल्म ‘शेरनी’ के निर्देशक अमित मसुरकर हैं और विद्या बालन इसमें एक वन अधिकारी बनी हैं। फिल्म हाल के दिनों में अलग अलग वजहों से चर्चा में रही है।
विज्ञापन
5 of 5
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान मध्य प्रदेश के एक नेता के विद्या बालन के साथ रात्रि भोज करने के इसरार पर बवाल मचा। उसके बाद फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता विजय राज की गिरफ्तारी हुई थी। इन दोनों दिग्गजों के अलावा फिल्म में और भी तमाम दिग्गज कलाकार काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।