{"_id":"62ee8a98da65cb04c907fcd4","slug":"vidya-balan-talks-about-post-marriage-life-of-a-women-in-live-session-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vidya Balan: कम सैलरी मिलने पर छलका विद्या बालन का दर्द, बोलीं- इसका जवाब...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vidya Balan: कम सैलरी मिलने पर छलका विद्या बालन का दर्द, बोलीं- इसका जवाब...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 06 Aug 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विद्या बालन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने दम पर किसी भी फिल्म को हिट कराने का दम रखती है। वह अक्सर महिलाओं पर केंद्रित फिल्मों में नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक सेशन रखा जिसमें लोग अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से कुछ भी पूछ सकते थे। इस सेशन का नाम 'आस्क मी एनीथिंग' था। सेशन में वह कई मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आईं।
2 of 4
विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
बेबाकी से दिए सारे जवाब
इस सत्र के दौरान एक्ट्रेस का बेबाक अंदाज देखने को मिला। वह हर सवालों का बहुत ही खूबसूरत ढंग से जवाब दे रही थीं। जब उनसे एक यूजर ने पूछा, 'महिलाएं काम नहीं कर सकतीं' इस उन्होंने कहा कि आप मुझसे यह पूछ रहे हैं कि बता रहे हैं। इसके अलावा जब एक यूजर ने उसने शादी के बाद काम को लेकर सवाल किया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'पहले मैं काम करती थी लेकिन शादी के बाद हम काम करते हैं।'
3 of 4
विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं के कम वेतन पर भी की बात
अभिनेत्री से लाइव सेशन के दौरान जब महिलाओं की कम सैलरी बात पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब तो मैं भी ढूंढ रही हूं। जब उनसे पूछा गया कि क्या पति पर आर्थिक रूप से निर्भर होना गलत है, तो अभिनेत्री ने जवाब दिया, 'नहीं, बिल्कुल नहीं, यह उनकी (महिलाओं) पसंद है, लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि कॉफी का स्वाद तब बेहतर होता है जब आप इसे स्वयं खरीदें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सवालों के अलावा, विद्या बालन ने यह भी कहा कि गृहिणी होने में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा, ' अगर महिलाओं को इससे खुशी महसूस होती है तो एक गृहिणी होना और बच्चे को पालना बिलकुल सही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में विद्या अपनी आने वाली फिल्म नियत का शेड्यूल खत्म कर लंदन से लौटी हैं। इस फिल्म से पहले वह जलसा में नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।