{"_id":"5a2e44934f1c1b193e8b7f69","slug":"vidya-balan-turns-down-biopic-on-meena-kumari-sunny-leone-showed-interest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीना कुमारी की बायोपिक: माधुरी के बाद एक और एक्ट्रेस ने ठुकराया ऑफर, सनी लियोनी तैयार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीना कुमारी की बायोपिक: माधुरी के बाद एक और एक्ट्रेस ने ठुकराया ऑफर, सनी लियोनी तैयार
Mon, 11 Dec 2017 03:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Mon, 11 Dec 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मीना कुमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की 'ट्रैजिडी क्वीन' मीना कुमारी की बायोपिक के लिए किसी एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हो पा रहा है। कंगना रनौत और माधुरी दीक्षित के बाद अब विद्या बालन ने भी फिल्म करने से मना कर दिया। अब तक मेकर्स ने जितनी भी एक्ट्रेसेज को अप्रोच किया है उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई।
विद्या बालन ने इस फिल्म को करने से इंकार करने की वजह भी बताई है। दरअसल, विद्या बालन ने कहा कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। उन्होंने ये भी कहा कि बायोपिक का मतलब ये नहीं होता कि सिर्फ सेंसेश्नल पार्ट को दिखाया जाए। वहीं, विद्या के परिवार का स्टेटमेंट आया कि वो इस बात से खुश नहीं हैं कि विद्या इस फिल्म का हिस्सा बनें, ऐसे में उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया।
3 of 5
फिल्म के लेखक और निर्देशक करन राजदान ने बताया कि 'विद्या अब सीरियस रोल नहीं करना चाहती। उन्होंने इस तरह के कई रोल किए तो अब उन्होंने मीना कुमारी की बायोपिक करने से मना कर दिया। फिलहाल मैं इंतजार कर रहा हूं किसी एक्ट्रेस का जो यह रोल निभा सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी लियोन
करन राजदान ने बताया कि 'उन्होंने कई एक्टर्स से इस कहानी को लेकर बात की, जिनमें केवल सनी लियोनी ने ही स्क्रिप्ट में रुचि दिखाई। मेरे ख्याल से सनी लियोनी ने ही इतनी हिम्मत दिखाई जिसने मुझसे कहा फिल्म कब स्टार्ट कर रहे हैं।' इसके अलावा मेकर्स की लिस्ट में हुमा कुरैशी का भी नाम शुमार है।
विज्ञापन
5 of 5
सनी लियोन
करन राजदान ने कहा, 'सनी ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के बारे में सुना है और वह इसका हिस्सा बनना चाहती हैं। मैंने उनके घर पर उनसे मुलाकात की और फिल्म पर हमने लंबी चर्चा की। मुझे नहीं पता कि उनकी इमेज की वजह से वह इस रोल के लिए पर्फेक्ट हैं या नहीं, लेकिन जितनी भी एक्टर्स से मैंने संपर्क किया उनमें से केवल सनी ही हिम्मत दिखा सकीं। उन्हें ये भी लगता है कि यह एक बड़ा मौका होगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।