फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidya Balan: विद्या बालन को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सुर कोकिला को याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस

Tue, 25 Apr 2023 12:21 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 12:21 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan Wear Lata Mangeshkar Gifted Saree While Receiving Dinanath Mangeshkar Award And become Emotional
आशा भोंसले और विद्या बालन - फोटो : social media

विद्या बालन बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा हैं। वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बिना नायक के तमाम फिल्में की हैं और इंडस्ट्री में सफलता हासिल की है। एक्ट्रेस अपनी फीमेल सेंट्रिक फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वहीं, हाल ही में शनमुखानंद हॉल में आयोजित लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में एक्ट्रेस ने अवॉर्ड हासिल किया है। उस दौरान विद्या काफी भावुक हो गई थीं। 

Vidya Balan Wear Lata Mangeshkar Gifted Saree While Receiving Dinanath Mangeshkar Award And become Emotional
आशा भोंसले और विद्या बालन - फोटो : social media

लता मंगेशकर को याद कर भावुक हुईं विद्या बालन
विद्या बालन लता मंगेशकर की बहुत बड़ी फैन हैं। पुरस्कार हासिल करते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने आज लता जी की गिफ्ट में दी गई साड़ी पहनी है। एक्ट्रेस ने कहा कि एक नई अभिनेत्री के रूप में मैं लता मंगेशकर को एक कार्यक्रम में बहुत प्यार से देख रही थी। बाद में मैंने उन्हें कॉल करने की हिम्मत जुटाई। मैंने फोन पर उनकी दिव्य आवाज सुनी, उन्होंने मेरे लिए घर पर एक साड़ी भेजी और यह मेरे लिए वरदान था। मैं हमेशा इस साड़ी को पहनना चाहती थी और एक दिन उन्हें दिखाना चाहती थी, लेकिन आज तो होना ही था, और यहां मैं यह साड़ी पहन कर आई हूं, यह प्रतिष्ठित मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्राप्त कर रही हूं। यह वाकई में मेरे लिए एक आशीर्वाद है और जैसा कि मैं बोल रही हूं, मैं कांप रही हूं। मुझे दिए गए इस सम्मान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। 

Vidya Balan Wear Lata Mangeshkar Gifted Saree While Receiving Dinanath Mangeshkar Award And become Emotional
आशा भोंसले और विद्या बालन - फोटो : social media

आशा भोसले ने कही यह बात
आशा भोसले को भी प्रतिष्ठित लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि मेरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, लेकिन मेरी इच्छा है कि लता दीदी यहां व्यक्तिगत रूप से होतीं। अपने बचपन की घटना को याद करते हुए आशा ने कुछ लाइन्स गा कर सुनाई। आशा भोसले ने भावुक होकर हृदयनाथ मंगेशकर की रचित मोगरा फुलाला गाया और इसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोगों ने लता मंगेशकर के लिए और आशा भोसले की लिए तालियां बजाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan Wear Lata Mangeshkar Gifted Saree While Receiving Dinanath Mangeshkar Award And become Emotional
विद्या बालन - फोटो : social media

मंगेशकर परिवार ने 33 वर्ष पहले स्थापित किया था
यह पुरस्कार स्वर्गीय मास्टर दीनानाथ मंगेशकर,  पुणे की 81वीं स्मृति वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है, जो मंगेशकर परिवार के जरिए पिछले 33 वर्षों में स्थापित और विशेष रूप से पोषित एक पंजीकृत सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट है।

Oscars 2024: 96वें अकादमी अवॉर्ड्स की तारीख का एलान! जानें कब और कहां होगा अगले ऑस्कर का आयोजन

विज्ञापन
Vidya Balan Wear Lata Mangeshkar Gifted Saree While Receiving Dinanath Mangeshkar Award And become Emotional
विद्या बालन - फोटो : social media

कई लोगों ने कार्यक्रम में की थी शिरकत
आशा भोंसले और विद्या बालन के अलावा, फाउंडेशन संगीत, नाटक, कला, चिकित्सा पेशेवरों और सामाजिक कार्य के क्षेत्र से दिग्गजों को सम्मानित करता है। समारोह की अध्यक्षता पंडित हृदयनाथ मंगेशकर ने की थी।

शादी होते ही घरवालों से दूर रहने लगे ये कपल्स!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed