फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू, इस एक्टर ने किया रीप्लेस

Fri, 20 Apr 2018 02:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
Vidyut Jammwal and shruti haasan start new film shooting of Mahesh Manjrekar
'फोर्स' और 'कमांडो' जैसी फिल्मों में अपने एक्शन से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। विद्युत के साथ इस फिल्म में श्रुति हासन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में विद्युत का रोल अब तक की उनकी सभी फिल्मों से एकदम अलग होगा।
Vidyut Jammwal and shruti haasan start new film shooting of Mahesh Manjrekar
विद्युत जामवाल की इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है। फिलहाल इस फिल्म के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 1999 में आई 'वास्तव' की सीक्वल होगी।फिल्म फैमिली ड्रामा और एक्शन से भरपूृर होगी। फिल्म 'वास्तव' में संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे।
Vidyut Jammwal and shruti haasan start new film shooting of Mahesh Manjrekar
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विद्युत जामवाल की इस फिल्म का निर्देशन खुद 'वास्तव' के डायरेक्टर महेश मांजरेकर कर रहे हैं। महेश करीब 8 साल बाद निर्देशक के तौर पर कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में विद्युत और श्रुति के अलावा नसीरुद्दीन शाह, तिग्मांशु धूलिया, अमोल पालेकर और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vidyut Jammwal and shruti haasan start new film shooting of Mahesh Manjrekar
वहीं बात करें विद्युत की दूसरी फिल्म 'जंगली' की तो वह इन दिनों हॉलीवुड निर्माता चक रसेल के साथ इस फिल्म की शूटिंग को पूरा कर रहे हैं। फिल्म 'जंगली' में विद्युत एक पशु चिकित्सक का किरदार करेंगे। यह फिल्म एक्शन सीन से भरपूर होगी। फिल्म 'जंगली' 19 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed