अभिनेता विद्युत जामवाल फिल्मों में अपने सुपर एक्शन से सबको रोमांच से भर ही देते हैं, इसके साथ ही असल जिंदगी में भी वह कई बार अपने कारनामों से हैरान कर देते हैं। विद्युत जामवाल ने सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं बल्कि वह दुनिया के शीर्ष तीन मार्शल कलाकारों में भी शुमार हैं। विद्युत कई बार यह साबित कर चुके हैं कि अभ्यास के लिए वह किसी भी सीमा को तोड़ सकते हैं। आज अभिनेता को कड़कड़ाती ठंड में बर्फ के बीच अभ्यास करते देखा जा सकता है। तस्वीरें देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं।
Vidyut Jammwal: शर्टलेस होकर बर्फ में अभ्यास करते दिखे विद्युत जामवाल, तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह बर्फ के अंदर धंसे हुए नजर आ रहे हैं। बर्फ के भीतर ही अभिनेता को अलग-अलग मुद्राओं में अभ्यास करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मेरी राह अलग है....इसके साथ ही अभिनेता ने कलरीपायट्टु (मार्शल आर्ट की एक कला), मार्शल आर्टिस्ट जैसे हैशटैग का यूज किया है। फिलहाल तस्वीरें देखने के बाद फैंस हेरान होने के साथ ही उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल विद्युत जामवाल मार्शल आर्ट की एक कला की तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- विद्युत की बात ही अलग है। वहीं दूसरे ने लिखा- आप यूथ की रियल इंस्पिरेशन हो सर। बाकी भी इसी तरह से कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं और दिल व फायर इमोटिकॉन्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि विद्युत ने इस तरह का कारनामा किया हो। इससे पहले भी वह बर्फीले पानी में स्टंट कर चुके हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया था। उन्होंने माइनस 8 डिग्री तापमान में बर्फीली झील में डुबकी लगाई थी। बात करें वर्क फ्रंट की तो बात करें वर्क फ्रंट की तो विद्युत जामवाल हाल ही में विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज 2' रिलीज हुई थी।