फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger: 'लाइगर' को लेकर सोशल मीडिया पर लगी मीम्स की झड़ी, करण जौहर की मजाकिया तस्वीर देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 28 Aug 2022 02:13 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
Vijay Deverakonda Ananya pandey Liger Funny Memes Viral users also Targeted Karan johar with boycott bollywood
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा की फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाइगर’25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और सोशल मीडिया रिव्यू देखने के बाद लग रहा है कि विजय देवरकोंडा की ये फिल्म दर्शकों के पैमाने पर खरी नहीं उतरी है। कमाई के मामले में तो 'लाइगर' पीछे चल ही रही है, इसके साथ ही फैंस सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स बनाते नजर आ रहे हैं। लोग विजय और अनन्या के साथ ही करण जौहर का भी जमकर मजाक बना रहे हैं, जिसे देखने के बाद हंसी रोकना मुश्किल है।



 

Vijay Deverakonda Ananya pandey Liger Funny Memes Viral users also Targeted Karan johar with boycott bollywood
फिल्म लाइगर का पोस्टर और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'लाइगर' करण जौहर द्वारा समर्थित है, ऐसे में यूजर्स फिल्म का बायकॉट तो कर ही रहे हैं। इसके साथ ही करण जौहर पर भी मजेदार मीम्स बना रहे हैं। करण जौहर के लुक्स की एक तस्वीर को शेयर करते हुए नारियल की तस्वीर भी साझा की है।

Vijay Deverakonda Ananya pandey Liger Funny Memes Viral users also Targeted Karan johar with boycott bollywood
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पुरी जगन्नाथ द्वारा ‘लाइगर’से साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में, तो वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे साउथ में अपने करियर की शुरुआत की है। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है, तो सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। दर्शकों को फिल्म की कहानी के साथ ही विजय-अनन्या की जोड़ी भी कुछ खास पसंद नहीं आ रही हैं और लोग जमकर मजाक बनाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Deverakonda Ananya pandey Liger Funny Memes Viral users also Targeted Karan johar with boycott bollywood
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'लाइगर' में विजय देवरकोंडा को फाइटर के रूप में दिखाया गया है, जबकि उनके अपोजिट जाने-माने बॉक्सर माइक टायसन भी नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बात फैंस मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- समर्पण की परिभाषा: लाइगर में अपनी भूमिका की तैयारी के लिए माइक टायसन 20 से अधिक वर्षों के लिए एक पेशेवर मुक्केबाज बने और कई विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीते। इसके साथ ही यूजर ने हंसी वाली इमोजी भी पोस्ट की हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed