फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger Flop: विजय देवरकोंडा के इन बयानों से डूबेगी लाइगर की नैया, आमिर की वजह से लगेगा फ्लॉप का ठप्पा?

Tue, 23 Aug 2022 03:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 23 Aug 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
Vijay Deverkonda Statement on Boycott Bollywood Laal Singh Chaddha Aamir Khan Liger
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा के बयानों की वजह से उनकी आगामी फिल्म 'लाइगर' पर फ्लॉप का ठप्पा लगने वाला है। जी हां, बायकॉट ट्रेंड पर साउथ अभिनेता द्वारा दिए गए इन पांच बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर बायकॉट लाइगर का ट्रेंड चल पड़ा। दरअसल, आमिर खान और अक्षय कुमार के बयानों की वजह से ही 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' जैसी फिल्मों के खिलाफ सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चला था। इस ट्रेंड वजह से न केवल स्टार-कास्ट की छवि को नुकसान पहुंचा, बल्कि इन फिल्मों का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन भी प्रभावित हुआ। इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि लाइगर का हाल भी 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' जैसा होने वाला है। पढ़िए बायकॉट ट्रेंड पर विजय के पांच बयान...

Vijay Deverkonda Statement on Boycott Bollywood Laal Singh Chaddha Aamir Khan Liger
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

करने दो बायकॉट
जब विजय से 'बायकॉट लाइगर' ट्रेंड के बारे में पूछा गया तब अभिनेता ने कहा, 'तो करने दो बायकॉट, क्या करेंगे हम। हम तो पिक्चर बनाएंगे। जिन्हें पिक्चर देखनी है वो देखें, जिन्हें नहीं देखनी वो टीवी पर या फोन पर देखेंगे।'

Vijay Deverkonda Statement on Boycott Bollywood Laal Singh Chaddha Aamir Khan Liger
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देखते हैं कौन रोकेगा?
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान विजय ने कहा था, "हमें थोड़े ड्रामा की उम्मीद थी... हम लड़ेंगे। हमने इस फिल्म को बनाने में अपनी जी जान लगा दी है। मुझे विश्वास है कि मैं सही हूं। मुझे लगता है डर की कोई जगह नहीं है, जब मेरे पास कुछ नहीं था, तब भी मुझे किसी का डर नहीं था, और अब मुझे नहीं लगता कि किसी से डरने की जरूरत है। मां का आशीर्वाद है, लोगों का प्यार है, भगवान का हाथ है, और आग है, देखते हैं कौन रोकेगा?"

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Deverkonda Statement on Boycott Bollywood Laal Singh Chaddha Aamir Khan Liger
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मैं डरता नहीं हूं
फिल्म प्रमोशन के दौरान विजय ने कहा, "मैंने यहां पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। मैंने पैसे और सम्मान के लिए संघर्ष किया। मैंने काम पाने के लिए भी संघर्ष किया। मेरी पहली फिल्म की रिलीज से पहले, मेरे पास ज्यादा पैसे नहीं थे और मैंने मुफ्त में काम भी किया था। मेरी फिल्म अर्जुन रेड्डी की रिलीज से पहले भी कई लोगों ने विरोध किया था। लेकिन वह सुपरहिट साबित हुई। मैंने सबका सामना किया और अब मैं डरता नहीं हूं। अब, मैं लोगों के लिए फिल्में बनाता हूं।" 

विज्ञापन
Vijay Deverkonda Statement on Boycott Bollywood Laal Singh Chaddha Aamir Khan Liger
लाल सिंह चड्ढा, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा का समर्थन
'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' बनाते हैं, तब 2000 से 3000 परिवारों को काम प्रदान करते हैं। और जब आप किसी फिल्म का बहिष्कार करने का फैसला करते हैं, तो आप न केवल आमिर खान को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि आप उन हजारों परिवारों को भी प्रभावित कर रहे हैं जो काम और आजीविका खो देते हैं। आमिर खान वैसे कलाकार हैं जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर करते हैं। मुझे पता नहीं है कि यह बायकॉट क्यों हो रहा है, लेकिन जो भी गलतफहमी है, प्लीज इस बात को महसूस करें कि आप आमिर खान को नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed