फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: बेहद आलीशान जिंदगी जीती हैं डांसिंग क्वीन सपना चौधरी, इतने करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन

Tue, 23 Aug 2022 02:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Aug 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss fame Haryanvi Dancing Queen Sapna Choudhary net worth and lifestyle personal life husband Veer Sahu
सपना चौधरी - फोटो : insta

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने डांस वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मगर, हाल ही में सपना एक विवाद के चलते चर्चा में हैं। दरअसल, सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उन पर डांस शो के नाम पर लाखों रुपए जमा करके कार्यक्रम न करके रकम हड़पने का आरोप है। लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। वैसे, यह पहला मामला नहीं है, जब सपना चौधरी किसी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले भी वह विवादों में पड़ चुकी हैं। मगर, उनकी लाइफ स्टाइल और कामकाज पर इसका असर कभी दिखाई नहीं दिया। सपना करोड़ों की मालकिन हैं और काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं।

Bigg Boss fame Haryanvi Dancing Queen Sapna Choudhary net worth and lifestyle personal life husband Veer Sahu
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सपना चौधरी की शुरुआती जिंदगी काफी संघर्ष भरी रही। बहुत कम उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था और परिवार की जिम्मेदारी उन पर आ गई। इसके कारण वह 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर सकीं। बता दें कि सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्टेज डांसर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना चौधरी 7वीं क्लास तक स्कूल गईं। लेकिन, जब वह आठवीं में आईं तो उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद सपना की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। वह डांस शो करने लगीं, जिसके कारण उन्हें स्कूल जाने का समय नहीं मिलता था, लिहाजा 12वीं के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। 

Bigg Boss fame Haryanvi Dancing Queen Sapna Choudhary net worth and lifestyle personal life husband Veer Sahu
सपना चौधरी - फोटो : Instagram @itssapnachoudhary

डांस के बूते हारियाणा में नाम कमाने वाली सपना चौधरी 'बिग बॉस' के बाद ग्लोबल स्टार बन गईं। इस रियलिटी शो ने उन्हें अच्छी पहचान दिलाई। इसके बाद सपना चौधरी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनकी सक्सेस का आलम यह है कि उनका कोई गाना रिलीज के तुरंत बाद सुपरहिट हो जाता है। सपना आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना चौधरी करीब 50 करोड़ रुपए की मालकिन है। उनके पास बीएमडब्यू 7 सीरीज और ऑडी क्यू 7 जैसी लग्जरी कारें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss fame Haryanvi Dancing Queen Sapna Choudhary net worth and lifestyle personal life husband Veer Sahu
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

अपने स्टाइल के जानी जाने वाली सपना चौधरी के पास अच्छी-खासी प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका नफसगढ़ में एक शानदान बंग्लो है। सपना चौधरी एक स्टेज शो के लिए करीब 25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं और यह प्रोग्राम शाम से लेकर देर रात तक का होता है। अगर वह दो से तीन घंटे के लिए किसी इवेंट में शामिल होती हैं तो तीन लाख रुपये फीस लेती हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सपना चौधरी ने वर्ष 2020 में वीर साहू से शादी की थी। दोनों के एक बेटा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed