फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: 'जवान' के खतरनाक खलनायक का फर्स्ट लुक जारी, शाहरुख खान के लिए मौत के सौदागर बनकर आए विजय सेतुपति

Mon, 24 Jul 2023 05:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Jul 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
vijay sethupathi first look out from shah rukh khan nayanthara atlee film jawan srk share actor villain poster
'जवान' में विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म का जबर्दस्त क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए काफी है। हाल ही में फिल्म से शाहरुख खान का नया लुक सामने आया था, जिसके बाद फैंस बेहद उत्साहित हो गए। बीते दिन फिल्म के नए किरदार का पोस्टर सामने आया था, जिसमें कलाकार की आंखें दिखाई गई थीं, जिसे देख फैंस का कहना था कि यह विजय सेतुपति का लुक है। वहीं, अब फिल्म के खलनायक विजय सेतुपति का पहला पोस्टर जारी हो चुका है।

vijay sethupathi first look out from shah rukh khan nayanthara atlee film jawan srk share actor villain poster
'जवान' में विजय सेतुपति - फोटो : Social media

फैंस के बीच एक बार फिर उत्साह का माहौल है, क्योंकि विजय का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। शाहरुख खान और फिल्म के निर्देशक एटली ने अभिनेता का लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है। पोस्टर में विजय खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह 'मौत के सौदागर' बनकर आए हैं। पोस्टर में विजय काला चश्मा लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही अभिनेता का साइड पोज वाला लुक भी दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है 'डीलर ऑफ डेथ'।

Dhindhora Baje Re out: ढिंढोरा बाजे रे पर रणवीर-आलिया का जबर डांस, गाने में दिखी 'रॉकी-रानी' की गजब केमिस्ट्री

vijay sethupathi first look out from shah rukh khan nayanthara atlee film jawan srk share actor villain poster
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान ने विजय सेतुपति का पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इन्हें कोई रोक नहीं सकता, या कोई है? वहीं, एटली ने विजय के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा, 'जवान, सेतु ना संभवम् लोड हो रहा है... यह सिर्फ एक शुरुआत है। माना जा रहा है कि एटली ने इस कैप्शन के लिए इस बात की ओर संकेत दिया है कि यह केवल शुरुआत है, आगे फिल्म के अन्य किरदार के पोस्टर जारी होने वाले हैं। इसके अलावा अनिरुद्ध रविचंदर ने विजय का लुक साझा करते हुए लिखा कि वह यहां खेलने नहीं आए हैं, उनसे सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
vijay sethupathi first look out from shah rukh khan nayanthara atlee film jawan srk share actor villain poster
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फैंस को विजय का यह लुक काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, मुख्य तौर पर विजय की भूमिका के बारे में खास खुलासा नहीं किया गया था। कहा जा रहा था कि वह फिल्म में खलनायक के रूप में नजर आएंगे, लेकिन फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद इस खबर पर मुहर लग गई है कि वह फिल्म में खलनायक के रूप में मौत के सौदागर बने हैं। 'जवान' में कास्ट होने को लेकर विजय ने बड़ा खुलासा करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी में शाहरुख से दोबारा मिला और मैंने उनसे कहा कि मैं आपके साथ एक नेगेटिव किरदार में नजर आना चाहता हूं सर। उन्होंने कहा कि हम वास्तव में आपको कास्ट करने की उम्मीद कर रहे थे। उस बातचीत के बाद हम मिले और मैं जवान का हिस्सा बन गया।'

Celebs: इन सितारों ने किया है अंगदान का वादा, कोई अपनी आंखें तो कोई बोन मैरो करेगा दान

विज्ञापन
vijay sethupathi first look out from shah rukh khan nayanthara atlee film jawan srk share actor villain poster
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति के अलावा नयनतारा, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दीपिका का कैमियो रोल होगा। 'जवान' रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' सात सितंबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा।

Dono Teaser: 'दोनों' का नया पोस्टर जारी, समंदर किनारे बैठे नजर आए राजवीर देओल-पलोमा ठकेरिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed