शरीर का हर एक अंग खास होता है, जिसकी जीवनभर आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार इनमें से कोई अंग खराब भी हो जाता है, जिसको कई बार बदलने की आवश्यकता होती है। ऐसे में कई बार लोगों को डोनर मिल जाता है तो कई बार नहीं मिल पाता है। इसीलिए बहुत से लोग अंगदान करने का फैसला करते हैं, इसी क्रम में बी-टाउन के भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने अंगदान का वादा किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन से सितारे हैं-
Celebs: इन सितारों ने किया है अंगदान का वादा, कोई अपनी आंखें तो कोई बोन मैरो करेगा दान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय
शायद ही कोई ऐसा होगा जो कि पूर्व विश्व सुंदरी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के आंखों को कायल न हो। ऐश्वर्या की आंखें उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा देती हैं और शायद यही वजह है कि एक्ट्रेस ने अपनी आंखें दान करने का फैसला लिया है।
प्रियंका चोपड़ा
देश से लेकर विदेश तक में अपनी एक खास पहचान बनाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि अपने पिता के निधन के बाद प्रियंका ने अपने सभी अंगों को दान करने का फैसला लिया है।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की आंखों से कौन दुनिया नहीं देखना चाहेगा। बॉलीवुड के शहंशाह उन कई सितारों में से एक है, जिन्होंने अपनी आंखें दान करने का वादा किया है।
आमिर खान
आमिर खान का नाम भी डोनर की लिस्ट में शामिल है। यह संकल्प उन्होंने 2014 में ही ले लिया था, कि अपनी मृत्यु के बाद वह अपनी किडनी, लीवर, आंखें, त्वचा, आंत, ह्दय, फेफड़े, पैंक्रियाज, हार्ट वॉल्व, ईयरड्रम के अलावा सभी उपयोगी अंगों का दान कर देंगे।