फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dono Teaser: 'दोनों' का नया पोस्टर जारी, समंदर किनारे बैठे नजर आए राजवीर देओल-पलोमा ठकेरिया

Mon, 24 Jul 2023 04:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 24 Jul 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
Dono Teaser will out on this Date Rajveer Deol Paloma Thakeria Dhillon Avnish Barjatya
दोनों का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, वह अपनी शुरुआत कैमरे के पीछे से करने जा रहे हैं। उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म से सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ठकेरिया ढिल्लों एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी। फिल्म का नाम दोनों है। हाल ही में इस फिल्म के नाम को लोगों के साथ शेयर किया गया था। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। 

Kalki 2898 AD: प्रभास-दीपिका की 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव? यह बताई जा रही वजह
 
Dono Teaser will out on this Date Rajveer Deol Paloma Thakeria Dhillon Avnish Barjatya
राजवीर देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मेकर्स दोनों का टीजर कल (25 जुलाई) जारी करे जा रहे हैं। इस बात की जानकारी राजश्री फिल्म्स के आधिकारिक हैंडल से साझा की गई है। फिल्म का एक मोशन पोस्टर साझा करते हुए बताया गया है कि कल दोनों का टीजर लॉन्च होने जा रहा है। इस पोस्टर में राजवीर और पलोमा को समंदर के किनारे बैठे हुए देखा जा सकता है। हालांकि, दोनों के चेहरे इसमें नजर  नहीं आ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajshri (@rajshrifilms)

Dono Teaser will out on this Date Rajveer Deol Paloma Thakeria Dhillon Avnish Barjatya
करण, सनी, राजवीर देओल - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म कथित तौर पर एक नए जमाने की प्रेम कहानी है। इसे नए समय के रिश्ते और डेस्टिनेशन वेडिंग के इर्द-गिर्द बुना गया है। बता दें कि इस साल मार्च में सनी देओल के बड़े बेटे और राजवीर के भाई करण देओल ने थाईलैंड में दोनों के सेट पर उनकी, सनी और राजवीर की एक तस्वीर पोस्ट की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dono Teaser will out on this Date Rajveer Deol Paloma Thakeria Dhillon Avnish Barjatya
अवनीश बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, अवनीश बड़जात्या ने फिल्म के कलाकारों को लेकर एक बयान में कहा था, “पलोमा एक शक्तिशाली कलाकार हैं और उनकी जबरदस्त स्क्रीन उपस्थिति है। वह मेरे किरदार के लिए बिल्कुल फिट हैं। उनकी अपार कार्य नीति और उत्साह हर दिन उनके साथ काम करना बहुत रोमांचक होता है।'' 

विज्ञापन
Dono Teaser will out on this Date Rajveer Deol Paloma Thakeria Dhillon Avnish Barjatya
अवनीश बड़जात्या, सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, ''पलोमा और राजवीर स्क्रीन पर एक साथ बहुत अच्छी केमिस्ट्री शेयर करते हैं और एक-दूसरे का बखूबी साथ निभाते हैं। वे दोनों अपनी भूमिकाओं में सहजता से घुल-मिल गए हैं।”
HKUP: 'हप्पू की उलटन पलटन' को मिली नई दबंग दुल्हनिया, इस अभिनेत्री की होगी कॉमेडी शो में एंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed