फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HKUP: 'हप्पू की उलटन पलटन' को मिली नई दबंग दुल्हनिया, इस अभिनेत्री की होगी कॉमेडी शो में एंट्री

Mon, 24 Jul 2023 03:22 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Jul 2023 03:22 PM IST
विज्ञापन
Geetanjali Mishra will play Rajesh role in show Happu Ki Ultan Paltan Replacing Kamna Pathak Know Details
गीतांजलि मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिकों में कुछ ऐसी भी भूमिकाएं होती हैं, जिन्हें दर्शक कलाकारों के नाम से कम और किरदारों की पहचान से अधिक जानते हैं। ऐसा ही एक किरदार है धारावाहिक 'हप्पू की उलटन पलटन' में राजेश का। धारावाहिक की कहानी में एक दबंग दुल्हनिया की तरह लोकप्रिय हुए इस किरदार को अब एक नई अभिनेत्री निभाने जा रही हैं।

Geetanjali Mishra will play Rajesh role in show Happu Ki Ultan Paltan Replacing Kamna Pathak Know Details
गीतांजलि मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक 'हप्पू की उलटन पलटन' में राजेश का किरदार निभाते टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा जल्द ही दिखने वाली हैं। ये मौका मिलने पर अपनी खुशी का इजहार करते हुये, गीतांजलि मिश्रा ने कहा, 'भारत के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक 'राजेश' की भूमिका निभाने का मौका मिलने पर मैं बहुत खुश हूं। बतौर दर्शक मुझे हमेशा से ही यह शो पसंद रहा है'।

Geetanjali Mishra will play Rajesh role in show Happu Ki Ultan Paltan Replacing Kamna Pathak Know Details
गीतांजलि मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वह कहती हैं, 'इस धारावाहिक के दिलचस्प किरदारों एवं मजेदार कहानियों ने सभी का दिल जीता है। इस शो में हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन किया है और उनके लिए मजेदार एवं रोमांचक कहानियों की पेशकश की है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे किसी ऐसे किरदार को निभाने का मौका मिलेगा, जिसे मैं टेलीविजन पर देखना पसंद करती हूं'।
Gadar 2: अनिल शर्मा ने फिल्म ‘पठान’ पर साधा निशाना, बोले, साउथ में फिल्म ने कमाए सिर्फ सवा करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Geetanjali Mishra will play Rajesh role in show Happu Ki Ultan Paltan Replacing Kamna Pathak Know Details
गीतांजलि मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

गीतांजलि मिश्रा ये भी कहती हैं, 'मुझे ज्यादा खुशी इस बात की हो रही है कि मुझे योगेश त्रिपाठी (दरोगा हप्पू सिंह), हिमानी शिवपुरी (कटोरी अम्मा) और पलटन के दूसरे कमाल के कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने का अवसर मिला है। मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली और खुशनसीब मानती हूं। मेरे परिवार वाले और दोस्त भी मेरी ही तरह मुझे नई राजेश के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं'।
Kanguva: सूर्या की 'कांगुवा' में हुई इस बॉलीवुड अभिनेता की एंट्री? जानें क्या है पूरा माजरा

विज्ञापन
Geetanjali Mishra will play Rajesh role in show Happu Ki Ultan Paltan Replacing Kamna Pathak Know Details
गीतांजलि मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इस किरदार राजेश को निभाने की चुनौतियों के बारे में पूछने पर वह कहती हैं, 'किसी स्थापित किरदार को निभाना आसान काम नहीं होता, क्योंकि दर्शक उस किरदार और कलाकार दोनों से ही काफी गहराई से जुड़े होते हैं। मैं तहेदिल से इस जिम्मेदारी को उठाने के लिये पूरी तरह से तैयार हूं। मुझे पूरा यकीन है कि मैं इस किरदार को अच्छी तरह से निभाने में सक्षम हो पाऊंगी, क्योंकि मैं इस किरदार की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं और मैंने इस शो को बहुत करीब से देखा है'।
Manoj Kumar:  पीएम के कहने पर मनोज कुमार ने बनाई ‘उपकार’, मुंबई पहुंचते पहुंचते ट्रेन में ही लिख डाली कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed