सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vikram on OTT: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर चलेगा कमल हासन की ‘विक्रम’ का जादू, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 29 Jun 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
Vikarm on ott Kamal Haasan film to be stream on Disney plus hotstar
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के स्टार कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म कमाई के भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। रिलीज के चार हफ्ते बाद भी फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। एक ही हफ्ते में फिल्म ने 135 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर लाने का फैसला लिया है। 

Trending Videos
Vikarm on ott Kamal Haasan film to be stream on Disney plus hotstar
विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कमल हासन की फिल्म विक्रम को रिलीज हुए लगभग एक महीना हो गया है और अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फिल्म का एक टीजर जारी कर दी है। इसमें कमल हासन बंदूक से भरे कमरे में जाते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद वह कहते हैं, हमको जो फिल्म पसंद है वो बार-बार देखना का दिल करता है। इसके बाद वह गोली से दरवाजा तोड़ते है, जिसके पीछे डिज्नी हॉटस्टार लिखा आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikarm on ott Kamal Haasan film to be stream on Disney plus hotstar
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस वीडियो के साथ ही कैप्शन लिखा है, 'आपकी वॉच लिस्ट में सुपरहिट एडिशन जुड़ने वाला है। विक्रम 8 जुलाई से हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगी।' अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो अब घर बैठे देख पाएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

 
 
Vikarm on ott Kamal Haasan film to be stream on Disney plus hotstar
विक्रम फिल्म में किच्चा सुदीप का नाम - फोटो : विक्रम

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म से कमल हासन ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। अब तक विक्रम ने अकेले भारत में ही 273.6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जल्द ही विक्रम भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed