फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Queen 2: 'क्वीन' के सीक्वल पर कंगना रणौत ने लगाई मुहर, यह है निर्देशक विकास बहल की तैयारी

Fri, 20 Oct 2023 09:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Oct 2023 09:30 AM IST
विज्ञापन
Vikas Bahl is ready to make Queen 2 Kangana Ranaut Will play Lead role actress confirms sequel plans
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2014 में आई कंगना रणौत की फिल्म 'क्वीन' उनके करियर के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि निर्देशक विकास बहल 'क्वीन 2' की कहानी पर काम कर रहे हैं। अब कंगना रणौत ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है कि फिल्म का सीक्वल आने वाला है।

Vikas Bahl is ready to make Queen 2 Kangana Ranaut Will play Lead role actress confirms sequel plans
क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया

क्वीन 2 में कंगना रणौत ही लीड रोल अदा करेंगी। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ के साथ एक बातचीत में विकास बहल ने 'क्वीन' के सीक्वल को लेकर कई बातें साझा कीं। विकास बहल से पूछा गया कि इन दिनों 'क्वीन 2' को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। क्या वाकई सीक्वल लाने की तैयारी है। इस पर निर्देशक ने कहा, 'हर दिन मैं क्वीन 2 बनाने के ख्याल के साथ उठता हूं। मैं एक दिन जरूर इसका एलान करूंगा।' 

Vikas Bahl is ready to make Queen 2 Kangana Ranaut Will play Lead role actress confirms sequel plans
क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया

विकास से जब पूछा गया कि सीक्वल में वह कंगना को ही रखेंगे या किसी नए चेहरे से रूबरू कराएंगे, क्योंकि इस फिल्म ने कंगना का करियर ही बदलकर रख दिया? इस पर उन्होंने कहा, 'मैं इसका क्रेडिट नहीं लूंगा। कंगना शानदार अभिनेत्री हैं। 'क्वीन 2' के लिए मैं उनके अलावा किसी और के बारे में सोच भी नहीं सकता। फिल्म सिर्फ उन्हीं को साथ लेकर बनेगी'।
ZNMD 2: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' की अटकलों पर लगा विराम, अभय देओल ने मीम साझा कर तोड़े दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Bahl is ready to make Queen 2 Kangana Ranaut Will play Lead role actress confirms sequel plans
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विकास बहल के इस एलान के बाद अब कंगना रणौत ने भी 'क्वीन 2' की मेकिंग की पुष्टि की है। अभिनेत्री ने 'क्वीन 2' से संबंधित खबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है और इसके साथ लिखा है, 'यस'। इससे साफ है कि जल्द ही यह फिल्म दस्तक देने वाली है और इस पर काम जारी है।
Dream Girl 2: दिल का टेलीफोन बजाने आ गई है पूजा, जानें किसओटीटी पर रिलीज हुई आयुष्मान-अनन्या की ड्रीम गर्ल 2

विज्ञापन
Vikas Bahl is ready to make Queen 2 Kangana Ranaut Will play Lead role actress confirms sequel plans
फिल्म 'इमरजेंसी' - फोटो : social media

बताते चलें कि फिल्म 'क्वीन' के लिए कंगना को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। इस फिल्म में कंगना ने रानी नाम की एक साधारण लड़की का किरदार निभाया था। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। यह फिल्म दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी की बायोपिक है, जिसमें कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी।
Ananya Panday: मुंबई के ट्रैफिक से परेशान हुईं अनन्या पांडे! दोस्त संग ऑटो की सवारी करती आईं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed