फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी ने छोड़ा पति का साथ? राज कुंद्रा ने पोस्ट के जरिए किया अलगाव का एलान

Fri, 20 Oct 2023 09:27 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 20 Oct 2023 09:27 AM IST
सार

राज कुंदा जल्द फिल्म 'यूटी 69' के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अलगाव का पोस्ट साझा कर फैंस को सतके में डाल दिया है।
 

विज्ञापन
Raj Kundra and shilpa shetty seperated UT69 actor put fans in a tizzy by sharing latest post
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा बीते लंबे समय से सुर्खियों में हैं। यह चर्चाओं में रहने का सिलसिला एडल्ट फिल्में बनाने से लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद राज जेल गए, बेल पर बाहर आए, मास्क लगाकर घूमना शुरू किया, स्टैंडअप कॉमेडी भी कर ली। अब राज अपनी आगामी फिल्म 'यूटी 69' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन इसका चर्चित ट्रेलर रिलीज हुआ। वहीं, अब राज का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाली बात लिखकर हर किसी को दंग कर दिया है। 

Raj Kundra and shilpa shetty seperated UT69 actor put fans in a tizzy by sharing latest post
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

देर रात, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर अलगाव के बारे में एक चौंकाने वाला पोस्ट साझा किया। पत्नी शिल्पा का नाम लिए बिना राज ने लिखा, 'हम अलग हो गए हैं, और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन दौर में हमें समय दें।' राज का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, और लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं। पोस्ट को लेकर कई लोगों ने आश्चर्य व्यक्त किया है, तो वहीं तमाम ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

Raj Kundra and shilpa shetty seperated UT69 actor put fans in a tizzy by sharing latest post
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा के इस पोस्ट को देखकर कुछ लोगों ने इसे 'यूटी 69' के लिए एक मार्केटिंग हथकंडा बताया है। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही इंटरनेट जगत में छाया हुआ है। 'यूटी 69' की बात करें तो इसमें राज कुंद्रा के ऑर्थर रोड जेल में बिताए गए दिनों की कहानी दिखाई गई है। जानकारी हो कि एडल्ट फिल्में बनाने के आरोप में राज को जुलाई, 2021 में गिरफ्तार किया गया था। तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बेल मिलने में दो महीने लग गए थे। 

Ananya Panday: मुंबई के ट्रैफिक से परेशान हुईं अनन्या पांडे! दोस्त संग ऑटो की सवारी करती आईं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra and shilpa shetty seperated UT69 actor put fans in a tizzy by sharing latest post
राज कुंद्रा - फोटो : Social Media

'यूटी 69' बनाने को लेकर राज कुंद्रा ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा, 'आर्थर रोड में बिताए 63 दिन के अपने अनुभवों को रोज मैं लिखता रहा। मैं उस पर किताब लिखना चाह रहा था। जेल से बाहर आने के बाद जब मेरी मुलाकात शाहनवाज अली से हुई और उनको अपने लिखे नोट्स पढ़ने के लिए दिया। जब वह दोबारा मुझसे मिलने आए तो पूरी स्क्रिप्ट लिख कर लाए और बोले कि इस पर फिल्म बनाते है।' राज कुंद्रा की फिल्म 'यूटी 69'  3 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

ZNMD 2: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' की अटकलों पर लगा विराम, अभय देओल ने मीम साझा कर तोड़े दिल

विज्ञापन
Raj Kundra and shilpa shetty seperated UT69 actor put fans in a tizzy by sharing latest post
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की निजी जिंदगी की बात करें तो दोनों ने वर्ष नवंबर 2009 में शादी की थी। इस तरह जोड़े की शादी को 14 वर्ष पूरा होने वाला है। कपल के दो बच्चे जिसमें से एक बेटा वियान और एक बेटी समीशा है। इस प्यारे परिवार पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। हालांकि, राज कुंद्रा के ताजा पोस्ट ने फैंस को असमंजस में डाल दिया है। 

Dream Girl 2: दिल का टेलीफोन बजाने आ गई है पूजा, जानें किसओटीटी पर रिलीज हुई आयुष्मान-अनन्या की ड्रीम गर्ल 2

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed