फरहान अख्तर ने बीते दिन अपने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी। फरहान ने 'इमरान' पोज में एक तस्वीर साझा कर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' की ओर इशारा किया था। इतना ही नहीं इस पर जोया अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल भी प्रतिक्रिया देकर फैंस का दिल जीतते नजर आए थे। हालांकि, फिल्म का ख्वाब देख रहे फैंस को अभय ने अब तगड़ा झटका दिया है। अभिनेता ने अपने हालिया पोस्ट के जरिए सीक्वल की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
ZNMD 2: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' की अटकलों पर लगा विराम, अभय देओल ने मीम साझा कर तोड़े दिल
फरहान अख्तर के जरिए 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' का हिंट देने के बाद अभय देओल का पोस्ट सुर्खियों में है। अभिनेता ने मीम साझा कर फैंस का दिल तोड़ दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभय देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मीम साझा किया है। यह मीम 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के दूसरे पार्ट की खबरों को सिरे से खारिज करता है। वहीं, यह मीम देखकर फैंस का दिल टूट गया है। गुरुवार को, अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें ऋतिक रोशन के किरदार अर्जुन सलूजा का सामना इमरान कुरेशी यानी फरहान अख्तर से होता है, जब वह अर्जुन का फोन चलती कार से बाहर फेंक देता है।
हालांकि, मीम में, ऋतिक रोशन के डायलॉग को थोड़ा बदल दिया गया है। तस्वीर में ऋतिक का डायलॉग पढ़ा जा रहा है, 'मुझे बताओ कि हम जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2 बना रहे हैं। फिर कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था। यह मजाक नहीं है।' अभय देओल का पोस्ट देखने के बाद कुछ नेटिजन्स निराश हो गए। एक ने टिप्पणी कर लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि यह मजाक नहीं है।' दूसरे ने लिखा, 'बस करो।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'कृपया हमारी भावनाओं के साथ इस तरह न खेलें।'
दुखद: 'रॉकी' अभिनेता बर्ट यंग का 83 वर्ष की उम्र में निधन, शोक में डूबे सिल्वेस्टर स्टेलोन
View this post on Instagram
सीक्वल के बारे में अटकलें तब तेज हो गईं जब फरहान अख्तर ने एक तस्वीर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, 'इमरान का लुक पूरी तरह से सामने आया है। क्या कहती हैं जोया अख्तर...? क्या ब्वॉयज को दूसरी रोड ट्रिप पर जाना चाहिए।' इस पर ऋतिक रोशन, जोया अख्तर और अभय देओल अपनी सहमति जताते नजर आए थे। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित, 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में कल्कि कोचलिन, अभय देयोल, रितिक रोशन, फरहान अख्तर और कैटरीना कैफ समेत अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Richa Chadha: अली नाम सुनकर भ्रमित हो गई थीं ऋचा की मां, बेटी से कहा था- वह पाकिस्तानी दो बच्चों का पिता है
View this post on Instagram
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' तीन दोस्तों कबीर, इमरान और अर्जुन की कहानी बताती है, जो कबीर की शादी से पहले स्पेन में छुट्टियां मनाते हैं। यह यात्रा रिश्तों को सुधारने, घावों को ठीक करने, जीवन से प्यार करने और अपने सबसे बुरे डर से लड़ने का एक अवसर बन जाती है। इस बीच, ऋतिक रोशन वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी हैं, और यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दूसरी ओर, फरहान अख्तर वर्तमान में अपनी फिल्म 'डॉन 3' पर काम कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।