हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे विक्रम गोखले ने इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी से खास पहचान बनाई थी। उन्होंने हिंदी ही नहीं, बल्कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में भी काम करके अपने अभिनय कौशल से एक अलग जगह बनाई थी। भले ही आज वह हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों और अदाकारी के जरिए अभिनेता अब भी दर्शकों के दिल में बसते हैं। आज दिवंगत अभिनेता का जन्मदिवस हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें...
Vikram Gokhale: ऐश्वर्या राय के 'पिता' बन छा गए थे विक्रम गोखले, बॉलीवुड के साथ मराठी फिल्मों में भी कमाया नाम
विक्रम गोखले का जन्म 30 अक्तूबर 1940 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उनके पिता चंद्रकांत गोखले भी मराठी थियेटर और फिल्मों के दिग्गज अभिनेता थे। विक्रम की परदादी दुर्गाबाई कामत को भारतीय फिल्मों की पहली अभिनेत्री बताया जाता है। इसके अलावा उनकी दादी कमलाबाई गोखले भी फिल्मों से ताल्लुक रखती थीं। उन्होंने भारतीय सिनेमा की पहली बाल कलाकार के रूप में काम किया था। अभिनय की कला विक्रम को विरासत में मिली, इसलिए बचपन से ही उन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने का सपना देखा था। शुरुआत में उन्होंने कई स्टेज शोज किए।
Anupam Kher: 90 के दशक की यादों में डूबे अनुपम खेर, शाहरुख, सलमान और आमिर संग साझा किए अपनी दोस्ती के किस्से
उनके फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'परवाना' से अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। बॉलीवुड और छोटे पर्दे के अलावा विक्रम ने मराठी थिएटर का भी नाम कमाया। वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं, लेकिन जब उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या राय के पिता की भूमिका निभाई तो उन्हें खूब प्रशंसा मिली।
Rekha-Shatrughan: रिसेप्शन पार्टी में रेखा ने शत्रुघ्न सिन्हा के छुए पैर, एक पल में भुलाई वर्षों पुरानी खटास
विक्रम गोखले के अभिनय को 'स्वर्ग नरक', 'इंसाफ', 'अग्निपथ', 'खुदा गवाह', 'अधर्म', 'तड़ीपार', 'आंदोलन', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन', 'बैंग बैंग', 'अय्यारी', 'हिचकी' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में काफी पसंद किया गया। इसके अलावा उन्होंने कई सीरियल में भी अदाकारी का जलवा बिखेरा। विक्रम ने सीरियल 'उड़ान', 'इंद्रधनुष', 'क्षितिज ये नहीं', 'संजीवनी', 'जीवन साथी', 'सिंहासन', 'मेरा नाम करेगी रोशन', 'शिव महापुराण' और वेब सीरीज 'अवरोध: द सीज विदइन' में काम किया।
Celebs: फिल्मों में खलनायक बन इन सितारों ने बचाया डूबता हुआ करियर, इस राह पर चलने की तैयारी में हैं ये अभिनेता
महान अभिनेता के साथ-साथ वह एक अच्छे निर्देशक भी रहे। उन्होंने मराठी फिल्म से निर्देशक के तौर पर भी करियर की शुरुआती की। उन्होंने साल 2010 में बतौर निर्देशक मराठी फिल्म 'अघात' बनाई। अभिनेता को कई अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। विक्रम गोखले को थियेटर में उनके अभिनय के लिए संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, 2013 में उन्हें मराठी फिल्म 'अनुमति' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया।2016 में उन्होंने गले की बीमारी के कारण स्टेज शो से दूरी बना ली थी। वहीं, दिग्गज अभिनेता का 26 नवंबर 2022 में निधन हो गया था।
Priyanka Chopra: 'फैशन' ने बदल दी प्रियंका की जिंदगी, फिल्म में अपने काम करने के तरीके को किया साझा