कमल हासन ने अपनी फिल्म 'विक्रम' की सफलता के साथ एक बार फिर अपनी स्टार पावर को साबित कर दिया है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्तों से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी भी यह बॉक्स ऑफिस पर आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं, अब 'विक्रम' तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। विक्रम ने अकेले ही राज्य में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर प्रभास की 'बाहुबली 2' को पीछे कर दिया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद सक्सेस पार्टी का आयोजन कर फैंस का शुक्रिया अदा किया गया।
Vikram Success Meet: ‘बाहुबली 2’ का रिकार्ड तोड़ तमिलनाडु में नंबर वन बनी ‘विक्रम’, कमा लिए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस का किया ध्यायवाद
#VikramAllTimeRecord Success Meet . #KamalHaasan #VikramRoaringSuccess #Vikram@ikamalhaasan @Dir_Lokesh @Udhaystalin @VijaySethuOffl #FahadhFaasil @anirudhofficial #Mahendran @RKFI @turmericmediaTM @moviebuffindia @SonyMusicSouth @RedGiantMovies_ @actor_nithiin @anbariv pic.twitter.com/9jDXYDy467
कमल हासन ने निर्देशक लोकेश कनगराज, संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर, विजय सेतुपति और फिल्म के वितरकों के साथ फैंस को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद दिया। उदयनिधि स्टालिन ने कहा, 'रिलीज होने से पहले मैं फिल्म देखने वाला पहला व्यक्ति था। इंटरवल के बाद मेरा दिमाग चकरा गया क्योंकि तमिल सिनेमा ने ऐसा कभी नहीं देखा था। फिल्म के बाद मुझे यकीन था कि यह हिट होगी। लेकिन कभी नहीं सोचा था कि यह इतनी बड़ी हिट होगी।'
फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिस्ट्रीब्यूट करने वाले एपी इंटरनेशनल के संजय के मुताबिक 'विक्रम' ने कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सोमवार तक फिल्म की विदेशी कमाई 100 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।’ कमल हासन ने कहा कि उन्हें जो सबसे बड़ा उपहार मिला है, वो यह है कि तमिलनाडु के लोग उन्हें अपनी दैनिक कमाई का एक हिस्सा दे रहे हैं।
वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन
'विक्रम' अब तक वर्ल्ड वाइड 350 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। अब 'विक्रम' रजनीकांत की 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म '2.0' से पीछे है, जिसने 650 करोड़ का बिजनेस किया था। 'विक्रम' के कलेक्शन की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द दी वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।