फिल्म इंडस्ट्री में कभी भी सितारों के शाही परिवारों से ताल्लुक रखने की बात होती है, तो सैफ अली खान और उनकी बहन सोहा अली खान का नाम जहन में जरूर आता है। पटौदी के नवाब सैफ अली खान अपने पिता मोहम्मद मंसूर अली खान सिद्दीकी पटौदी के बाद 10वें नावब बने हैं। हालांकि इंडस्ट्री में सैफ अली खान के अलावा भी कई सितारे ऐसे हैं, जो शाही परिवारों से आते हैं। इनमें से कई नाम ऐसे हैं, जिनके बारे में आप जानते हैं। लेकिन बहुत से ऐसे भी जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शाही परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। ये सितारे अभी भी अपनी जिंदगी एकदम ठाठ से जीते हैं। तो आइए बताते हैं आपको इन सितारों के बारे में...
Royal Families: सैफ ही नहीं ये सितारे भी रखते हैं शाही परिवारों से ताल्लुक, कुछ के नाम पर नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया और राइमा सेन
रिया सेन और राइमा सेन अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटियां हैं। रिया और राइमा का बॉलीवुड में करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों शाही परिवार से आती हैं। उनकी दादी इला देवी बड़ौदा के राजा सयाजीराव गायकवाड की तृतीय की बेटी थीं। इला देवी की मां इंदिरा राजे कूच बिहार की राजकुमारी थीं। वहीं, उनकी छोटी बहन गायत्री देवा जयपुर की महारानी थीं।
Anil Kapoor: अनिल कपूर के विदेशी हमशक्ल को देखकर फैंस हैरान, सोशल मीडिया दे रहे ऐसे रिएक्शन
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी के माता-पिता दोनों ही शाही परिवारों से आते हैं। उनके दादा जे. रामेश्वर राव थे, जिन्होंने ब्रिटिश काल के दौरान वानापर्थी राज्य की अध्यक्षता की थी। इसके अलावा अदिति अकबर हैदरी की पोती हैं।
Adipurush Teaser: 500 करोड़ का बजट, रामायण की कहानी...2 अक्टूबर को मचेगा बवाल
सागरिका घाटगे
चक दे फिल्म में नजर आईं सागरिका घाटगे भी शाही परिवार से संबंध रखती हैं। सागरिका कोल्हापुर के कहल परिवार से आती हैं। ऐसे में क्रिकेटर जहीर खान शाही परिवार के दामाद हैं। वहीं, उनकी दादी साता राजा घाटगे, इंदौर के महाराजा तुकोईराव होल्कर तृतीय की बेटी हैं।
South Actress: 'मॉल में भीड़ के बीच एक शख्स ने मुझे...', मशहूर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली भाग्यश्री भी राजघराने से संबंध रखती हैं। भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली के शाही पटवर्धन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव पटवरधनराव संगली के राजा हैं।
All Days Daily Soaps: अब हर दिन प्रसारित होगा लोकप्रिय शो 'अनुपमा', इस चैनल ने बदल दिया डेली सोप्स का टाइमटेबल