190 करोड़ रुपये की मेकिंग और प्रचार लागत से सिनेमाघरों तक पहुंची ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की नई फिल्म 'विक्रम वेधा' के पहले दिन अपनी लागत का 10 फीसदी कलेक्शन भी न कर पाने से उन सारे फिल्म निर्माताओं के होश उड़ गए हैं जिनकी फिल्में किसी न किसी साउथ की फिल्म की रीमेक के तौर पर बन रही हैं। निर्देशक जोड़ी पुष्कर और गायत्री ने उत्तर भारतीय दर्शकों की भावनाएं न समझ पाने की जो गलती अपनी ही 2017 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक में की है, वे गलतियां कम से कम सात दूसरे निर्देशक भी बीते सात महीनों में दोहरा चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि बीते सात महीनों में साउथ की कौन कौन सी फिल्मों के हिंदी रीमेक बने, और उनका हश्र क्या हुआ...
South Remakes in Hindi: ‘विक्रम वेधा’ जैसा ही रहा इन सात रीमेक फिल्मों का हाल, पढ़िए पूरा रिपोर्ट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे'
18 मार्च 2022 को प्रदर्शित अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' साल 2014 में रिलीज तमिल फिल्म 'जिगरठण्डा' की रीमेक है। एक्शन कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार और कृति सेनन की जोड़ी परदे पर नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई, इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 49 करोड़ के आसपास रहा। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए पूरी जान लगा दी थी लेकिन शूटिंग के पहले ही दिन जब अक्षय बाएं हाथ में कलावा बांधे नजर आए तो लोगों को समझ आ गया था कि इस फिल्म का अंजाम क्या होना है।
शाहिद कपूर की 'जर्सी'
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'जर्सी' 22 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई। स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'जर्सी' की रिमेक है जिसमे साउथ एक्टर नानी और श्रद्धा श्रीनाथ ने काम किया था। शाहिद कपूर ने 'जर्सी' से पहले साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रिमेक 'कबीर सिंह' में काम किया था। कोरोना संक्रमण काल से पहले रिलीज हुई इस फिल्म में ना सिर्फ शाहिद कपूर के अभिनय की तारीफ खूब हुई, बल्कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कमाल रहा। लेकिन, बीते दो साल में हिंदी पट्टी के दर्शकों ने ओटीटी पर जो साउथ की फिल्में सीधे देखनी शुरू की, उसने उनका स्वाद बदल दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 25 करोड़ रुपये के आसपास ही कमा सकी।
नीरज पांडे की 'ऑपरेशन रोमियो'
निर्माता नीरज पांडे की फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' 22 अप्रैल 2022 को प्रदर्शित हुई थी। 'ऑपरेशन रोमियो' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसमें सिद्धांत गुप्ता, वेदिका पिंटो, भूमिका चावला और शरद केलकर ने काम किया है। यह हिंदी फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म मलयालम फिल्म 'इश्क' की रीमेक है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया लेकिन इसका हिंदी रीमेक कामयाब नहीं हो पाया।
शिल्पा शेट्टी की 'निकम्मा'
फिल्म ‘निकम्मा' 17 जून 2022 को प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में अभिमन्यु दासानी के अलावा शिल्पा शेट्टी और शर्ली सेतिया मुख्य भूमिकाएं हैं। 'निकम्मा' के जरिए शिल्पा शेट्टी की 14 साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी हुई लेकिन उनका भी जादू फीका ही रहा। शिल्पा शेट्टी की इससे पहले 'हंगामा 2' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी थी। 'निकम्मा' साल 2017 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'मिडल क्लास अब्बाई' की रीमेक है, जिसमे एक्टर नानी और साई पल्लवी ने काम किया था। 'निकम्मा' बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।