{"_id":"6303c0484240e326f7093c8d","slug":"vikram-vedha-teaser-will-be-released-on-august-24-hrithik-roshan-will-watching-tomorrow-with-journalist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikram Vedha Teaser: पत्रकारों के साथ विक्रम वेधा का टीजर देखेंगे ऋतिक रोशन, जानें फैंस के लिए कब होगा रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikram Vedha Teaser: पत्रकारों के साथ विक्रम वेधा का टीजर देखेंगे ऋतिक रोशन, जानें फैंस के लिए कब होगा रिलीज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'विक्रम वेधा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और इसी वजह से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट बनी हुई है। 24 अगस्त को इस फिल्म का धमाकेदार टीजर दर्शकों के बीच आ रहा है। लेकिन इससे पहले अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी इस फिल्म का टीजर पत्रकारों के साथ देखने वाले हैं।
2 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ऋतिक रोशन कुछ चुनिंदा पत्रकारों के साथ 'विक्रम वेधा' का टीजर मंगलवार शाम करीब 5 बजे मुंबई में देखेंगे। बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि 'विक्रम वेधा' का टीजर 11 अगस्त को रिलीज होगा। इसी दिन 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि टीजर को फिल्म से अटैच नहीं किया जाएगा बल्कि इसके लिए अलग से थिएटर्स को रिक्वेस्ट की गई थी। हालांकि, यह ऐसा कुछ नहीं हुआ।
3 of 4
विक्रम वेधा पर्दे के पीछे का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कब रिलीज होगी फिल्म?
'विक्रम वेधा' साउथ सिनेमा में इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है, जो 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गायत्री और पुष्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान, राधिका आप्टे, रोहित सराफ, शारिब हाशमी नजर आने वाले हैं। फिल्म में धमाकेदार एक्शन होगा, जिसकी झलक ऋतिक के फर्स्ट लुक से देखने को मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विक्रम वेधा-पीएस1
- फोटो : सोशल मीडिया
वीएस 1 से होगी विक्रम वेधा की टक्कर
विक्रम वेधा' के साथ 30 अगस्त को ही सिनेमाघरों में फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' भी दस्तक देने वाली है। ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम स्टारर यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे बड़े बजट के साथ तैयार किया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि 30 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।