फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikramaditya Motwane: संजय लीला भंसाली को अहंकारी बताए जाने पर भड़के विक्रमादित्य, कहा- वह अद्भुत इंसान हैं

Thu, 27 Apr 2023 06:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Apr 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Vikramaditya Motwane reveals Sanjay Leela Bhansali is not a megalomania says he is a wonderful person
विक्रमादित्य और संजय - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रमादित्य मोटवानी बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक हैं। विक्रमादित्य ने संजय लीला भंसाली के सहायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब हाल ही में, विक्रमादित्य ने इस धारणा के बारे में बात किया कि लोग संजय लीला भंसाली को अहंकारी क्यों कहते हैं और उनकी फिल्में आखिर सबसे हटकर क्यों होती है।

Vikramaditya Motwane reveals Sanjay Leela Bhansali is not a megalomania says he is a wonderful person
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : social media

विक्रमादित्य मोटवाने ने अपने हालिया इंटरव्यू में  संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि जब पहली बार सहायक निर्देशक के रूप में उनके साथ काम किया तो वह 'पागल' हो गए थे। संजय ने उन्हें अच्छा पैसा दिया और अपनी इच्छा का प्रयोग करने की पर्याप्त स्वतंत्रता दी थी। संजय अपनी हर फिल्म को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

OTT War: जियो सिनेमा का ओटीटी संग्राम में नया दांव, वार्नर और एचबीओ की सीरीज रिलीज के दिन ही दिखाने का समझौता

Vikramaditya Motwane reveals Sanjay Leela Bhansali is not a megalomania says he is a wonderful person
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : social media

आगे विक्रमादित्य से यह सवाल पूछा गया कि लोग कहते हैं कि संजय बहुत ही अहंकारी व्यक्ति हैं और अपने अहंकार से सबको पागल कर देते हैं। इस सवाल के जवाब में  विक्रमादित्य ने कहा, संजय फिल्मों के बारे में सोचते हैं। वह अपनी फिल्मों में पूर्णता की तलाश करते हैं। ऐसे में यह कई बार अप्राकृतिक लगता है, लेकिन जब आप खुद निर्देशक होते हैं तो आप समझ जाते हैं। 

Barkha: इंद्रनील-बरखा की राहें जुदा, एक्ट्रेस ने तलाक की पुष्टि करते हुए कहा- यह मेरे जीवन का सबसे कठिन फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikramaditya Motwane reveals Sanjay Leela Bhansali is not a megalomania says he is a wonderful person
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : social media

विक्रमादित्य ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, यह अहंकार नहीं है। यह ऐसा है  कि आप अपनी फिल्म में इतने डूबे हुए हैं कि आप उस फिल्म के बारे में बताने में, उस दुनिया और उस ब्रह्मांड को दर्शकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। संजय अपनी फिल्मों में ऑडियंस के सामने कुछ ऐसा रख देते हैं, जो उन्हें सोचने पर मजबूर कर देता है।  

Kunal Kemmu: कुणाल ने बताया कैसे बने बेहतर कलाकार, फिल्मों के चुनाव को लेकर कही यह बड़ी बात

विज्ञापन
Vikramaditya Motwane reveals Sanjay Leela Bhansali is not a megalomania says he is a wonderful person
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

मोटवानी ने आगे बताया कि डीडी के शो में संजय ने उन्हें चार या पांच दिनों के लिए शूटिंग के लिए 8000 रुपये दिए थे। इसके अलावा उनपर कोई भी रोक टोक भी नहीं लगाया था। जब आप इंडस्ट्री में आलस देखते हैं, तो कहते है कि 'चलता है'। आप इसे कई फिल्मों में देख सकते हैं, लेकिन संजय के साथ ऐसा नहीं था। विक्रमादित्य ने कहा कि हालांकि, संजय महान हैं लेकिन उनके साथ काम करना उनके लिए कल्चर शॉक था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed