फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Photos: विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की शादी की तस्वीरें आईं सामने, सात सालों का सफर सात जन्मों में बदला

Sat, 19 Feb 2022 02:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 19 Feb 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
Vikrant Massey and Sheetal Thakur dreamy wedding photos
Vikrant Massey and Sheetal Thakur - फोटो : Instagram

एक्टर विक्रांत मैसी ने अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ सात फेरे ले लिए हैं। दोनों ने हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शादी की। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें आगे के जीवन के लिए बधाई दे रहे हैं।

Vikrant Massey and Sheetal Thakur dreamy wedding photos
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : Instagram

7 सालों का सफर सात जन्मों में बदला
विक्रांत ने शादी की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, "सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत।"

View this post on Instagram

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

Vikrant Massey and Sheetal Thakur dreamy wedding photos
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : Instagram

व्हाइट शेरवानी में दिखे विक्रांत
फोटोज में विक्रांत ने व्हाइट शेरवानी पहनी हुई है। वहीं शीतल रेड ब्राइड लहंगे में नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले कपल का हल्दी वीडियो वायरल हुआ था. जहां विक्रांत और शीतल फंक्शन को काफी एंजॉय करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Massey and Sheetal Thakur dreamy wedding photos
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

तीन साल पहले की थी सगाई
विक्रांत और शीतल ठाकुर ने 14 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। विक्रांत और शीतल ने अपनी शादी को प्राइवेट रखने की पूरी कोशिश की। दोनों ने मीडिया को भी अपनी शादी से दूर रखा। विक्रांत और शीतल एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं। 2019 में दोनों ने सगाई कर ली थी। 

विज्ञापन
Vikrant Massey and Sheetal Thakur dreamy wedding photos
शीतल ठाकुर - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत 4 फिल्में 'लव हॉस्टल', 'मुंबईकर', फॉरेंसिक और यार जिगरी में नजर आने वाले हैं। वहीं शीतल ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में की। 2016 में उन्हें एक पंजाबी फिल्म में ब्रेक मिला। इसके बाद वह 'अपस्टार्टास', 'बृज मोहन अमर रहे' और 'छप्पड़ फाड़ के' जैसी वेब सीरीज में काम किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed