फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Massey: क्या इस विवाद की वजह से विक्रांत ने लिया ब्रेक लेने का फैसला? जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 02 Dec 2024 11:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 02 Dec 2024 11:22 AM IST
सार

विक्रांत मैसी ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का फैसला किया है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके इस एलान को उनके परिवार की सुरक्षा की चिंता से जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Vikrant massey Announced his Retirement amid this Know All about The Sabarmati report Controversy
विक्रांत मैसी - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में अभिनेता विक्रांत मैसी ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का एलान कर फैंस को हैरान कर दिया। इस फैसले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिनमें से एक यह है कि उन्होंने यह कदम 'द साबरमती रिपोर्ट' के विवाद और उससे जुड़ी धमकियों की वजह से उठाया है। कई लोग यह मान रहे हैं कि विक्रांत ने अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आइए जानते हैं द साबरमती रिपोर्ट से जुड़ा मामला क्या है?

Vikrant massey Announced his Retirement amid this Know All about The Sabarmati report Controversy
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्रांत को मिली थी धमकियां

विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। यह साल 2002 के गोधरा कांड आधारित फिल्म है। इस फिल्म में विक्रांत ने एक क्षेत्रीय पत्रकार के रूप में काम किया है। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्रांत ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस विवाद के दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा, "मैं इन धमकियों से बेफिक्र हूं, क्योंकि यह फिल्म पूरी तरह से तथ्यों पर आधारित है।"

Vikrant massey Announced his Retirement amid this Know All about The Sabarmati report Controversy
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
फिल्म प्रचार के दौरान बेफिक्र दिखे थे विक्रांत

वहीं, फिल्म की निर्माता एकता कपूर और निर्देशक धीरज सरना ने इसे सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया था। फिल्म का विषय इतना संवेदनशील होने के कारण विक्रांत को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद भी वह इस मामले में बेफिक्र ही नजर आए। उन्होंने इस पूरे विवाद पर कहा, “हम कलाकार हैं, हम सिर्फ कहानियां बताते हैं। यह फिल्म पूरी तरह से तथ्यों पर आधारित है। दुर्भाग्यवश, आप फिल्म को देख नहीं पाए हैं, तो कृपया इसे लेकर कोई पूर्वाग्रह न बनाएं कि यह सिर्फ एक ही पहलू को दिखा रही है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant massey Announced his Retirement amid this Know All about The Sabarmati report Controversy
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
बेटे को धमकी मिलने पर जताई चिंता

विक्रांत ने अपनी चिंता का इजहार तब किया जब उनके नवजात बेटे का नाम भी इस विवाद में घसीटा गया। विक्रांत ने कहा, “ये लोग जानते हैं कि मैं हाल ही में एक बेटे का पिता बना हूं, जो अभी चल भी नहीं सकता। वे उसका नाम भी इस विवाद में खींच रहे हैं और मुझे उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता है। हम किस समाज में जी रहे हैं?” उन्होंने आगे यह भी कहा कि भले ही यह स्थिति परेशान करने वाली हो, लेकिन वह डर नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर डर की वजह से फिल्म छोड़नी होती तो वे कभी भी ऐसी फिल्म को रिलीज करने का फैसला नहीं करते।

विज्ञापन
Vikrant massey Announced his Retirement amid this Know All about The Sabarmati report Controversy
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
विक्रांत ने पोस्ट में लिखी यह बात

इस पूरे विवाद की वजह से ही सोशल मीडिया पर बहुत से लोग यह कयास लगा रहे हैं कि विक्रांत मैसी ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया है। हालांकि, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस कदम को उठाने के पीछे एक हिंट भी दिया है। उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ साल और उससे पहले का समय अद्भुत रहा है। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा समर्थन दिया, लेकिन जैसे ही मैं आगे बढ़ा तो मुझे यह एहसास हुआ कि एक पति, पिता, बेटे और एक अभिनेता के रूप में भी अब खुद को पुनः संरेखित करने और घर लौटने का समय आ गया है।" उनकी इस पोस्ट से यह भी हिंट मिल रहा है कि परिवार को समय देने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने टीवी से की थी अपने करियर की शुरुआत, इन शोज से दिल जीत चुके हैं अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed