{"_id":"674d46f6f18197e0f901b8e7","slug":"vikrant-massey-best-performances-popular-tv-show-balika-vadhu-qubool-hai-dharam-veer-jhalak-dikhhla-jaa-gumrah-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने टीवी से की थी अपने करियर की शुरुआत, इन शोज से दिल जीत चुके हैं अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने टीवी से की थी अपने करियर की शुरुआत, इन शोज से दिल जीत चुके हैं अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:04 AM IST
सार
Vikrant Massey TV Shows: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सुर्खियों में रहने की वजह है उनका हालिया बयान। दरअसल, विक्रांत ने अभिनय से ब्रेक लेने का एलान कर दिया है। आइए जानते हैं विक्रांत के सफर की शुरुआत कहां से हुई थी।
विज्ञापन
1 of 6
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विक्रांत मैसी ने हिंदी फिल्मों में काम करने से पहले टेलीविजन से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर 2025 से फिल्मों से ब्रेक लेने की घोषणा की है, जिससे उनके प्रशंसक बेहद उदास हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध विक्रांत ने कई टीवी सीरियल्स में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।
2 of 6
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
टीवी शोज में काम कर चुके हैं विक्रांत
आरडी नेशनल कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी करने वाले अभिनेता विक्रांत ने धूम मचाओ धूम सीरीज से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद विक्रांत ने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। विक्रांत ने फिल्मों में आने से पहले बालिका वधू, कबूल है, धरम वीर, गुमराह और डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा से जमकर प्रसिद्धि हासिल की है।
3 of 6
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
धरम वीर
विक्रांत ने 2008 में टीवी सीरियल धरम वीर में अभिनय किया है। धरम वीर एक भारतीय ऐतिहासिक टेलीविजन शो है। यह धरम और वीर नामक दो राजकुमारों और उनके जीवन को आगे बढ़ने के रोमांच की एक काल्पनिक कहानी है। इसे सागर पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। धरम वीर यह टीवी शो विक्रांत मैसी के करियर का काफी सफल टीवी शो रहा है। इस टीवी सीरियल में विक्रांत ने राजकुमार धरम का रोल निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
बालिका वधू
विक्रांत ने मशहूर टीवी सीरियल बालिका वधू में भी अभिनय किया है। इस टीवी शो में विक्रांत ने सुगना यानी वीभा आनंद के सपोर्टिंग हसबैंड श्याम सिंह का किरदार निभाया था, जो हर किसी को पसंद आया था। इस टीवी शो के बाद विक्रांत ने कई सुपरहिट टीवी शो किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।