फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: क्या साथ में छुट्टियां मना रहे अर्जुन बाजवा और सारा? सोशल मीडिया पोस्ट से फिर मिली अफेयर को हवा

Mon, 02 Dec 2024 10:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Dec 2024 10:42 AM IST
सार

Sara And Arjun Bajwa Dating Rumours: अभिनेत्री सारा अली खान का नाम इन दिनों मॉडल अर्जुन बाजवा के साथ जोड़ा जा रहा है। एक बार फिर इनके कथित अफेयर की खबरें मीडिया की सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan and model Arjun Pratap Bajwa latest social media post from Rajasthan fuel their romance rumours
सारा अली खान, अर्जुन बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम

सारा अली खान इन दिनों राजस्थान की सैर पर निकली हैं। अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर लगातार फैंस के साथ अपनी यात्रा की झलकियां साझा कर रही हैं। सारा के पोस्ट पर यूजर्स दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सारा अली की राजस्थान ट्रिप के बीच एक बार फिर उनके और अर्जुन बाजवा के कथित अफेयर की खबरें सामने आने लगी हैं। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इनकी डेटिंग की खबरों को हवा मिली है।

Sara Ali Khan and model Arjun Pratap Bajwa latest social media post from Rajasthan fuel their romance rumours
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

क्यों लगाए जा रहे डेटिंग के कयास
सारा अली खान इंस्टाग्राम पर लगातार राजस्थान से अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही हैं। इस बीच मॉडल अर्जुन बाजवा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि, दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट में वे कहीं भी एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन, दोनों की तस्वीरें ऐसी हैं कि फैंस अटकलें लगा रहे हैं। सारा अली खान जिस होटल में ठहरी हैं, वहां से उन्होंने राजस्थान की खूबसूरत लोकेशन की तस्वीरें क्लिक करके पोस्ट की हैं। 
Kareena Kapoor: सिल्वर सीक्वेंस साड़ी में दिखा बेबो का ग्लैमरस सिजलिंग लुक, प्रशंसक बोले- OMG माशाल्लाह

Sara Ali Khan and model Arjun Pratap Bajwa latest social media post from Rajasthan fuel their romance rumours
सारा अली खान, अर्जुन बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पोस्ट ने दी अफेयर को हवा
बात करें अर्जुन बाजवा की तो उन्होंने अपनी जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वे जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। वे एक होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसी बात पर गौर किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों साथ में घूमने निकले हैं। सारा और अर्जुन को पहले भी साथ में एक ही लोकेशन पर देखा जा चुका है। दरअसल, दोनों एक ही समय केदारनाथ की यात्रा पर गए थे। अब फैंस दावा कर रहे हैं कि शायद राजस्थान भी शायद दोनों साथ घूमने निकले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan and model Arjun Pratap Bajwa latest social media post from Rajasthan fuel their romance rumours
Arjun Bajwa - फोटो : इंस्टाग्राम

केदारनाथ यात्रा पर गए थे साथ
सारा और अर्जुन बाजवा के अफेयर की खबरें इसी साल अक्तूबर में सामने आईं। दिवाली के आसपास सारा अली खान केदारनाथ यात्रा पर गईं। इसी दौरान अर्जुन बाजवा भी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें भी साझा कीं। यहीं से दोनों के अफेयर की खबरें शुरू हुईं। अब एक बार फिर इन्हें हवा मिलती दिख रही है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Pratap Bajwa (@bajwaarjun)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

विज्ञापन
Sara Ali Khan and model Arjun Pratap Bajwa latest social media post from Rajasthan fuel their romance rumours
अर्जुन बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं अर्जुन बाजवा?
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान कई फिल्मों में अपने अभिनय का कमाल दिखा चुकी हैं। वहीं, अर्जुन बाजवा भी एक चर्चित मॉडल और एक्टर हैं। कई बड़े डिजाइनर्स के लिए वे रैंप वॉक कर चुके हैं। उन्होंने सिंह इज ब्लिंग सहित कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट भी काम किया है।  
Sunny Leone: इस वजह से रद्द हुआ सनी लियोनी का हैदराबाद वाला शो, पुलिस ने नहीं दी कार्यक्रम की अनुमति

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed