{"_id":"674d3e3b24306e26c903bf2e","slug":"sunny-leone-hyderabad-show-was-cancelled-due-to-this-reason-police-did-not-give-permission-for-event-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Leone: इस वजह से रद्द हुआ सनी लियोनी का हैदराबाद वाला शो, पुलिस ने नहीं दी कार्यक्रम की अनुमति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Leone: इस वजह से रद्द हुआ सनी लियोनी का हैदराबाद वाला शो, पुलिस ने नहीं दी कार्यक्रम की अनुमति
Mon, 02 Dec 2024 10:33 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:33 AM IST
सार
अभिनेत्री सनी लियोनी का हैदराबाद में शो होने वाला था, जिसे रद्द कर दिया गया। इस शो के न होने का कारण सामने आ गया है।
विज्ञापन
सनी लियोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री सनी लियोनी हैदराबाद के इल्यूजन पब में डीजे नाइट का हिस्सा बनने वाली थीं, हालांकि उन्होंने आखिरी समय पर इस इवेंट को रद्द कर दिया।इसका कारण सामने आ गया है, माना जा रहा है कि पुलिस ने इस समारोह के लिए अनुमति नहीं दी।
सनी लियोनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिकी 500 से ज्यादा टिकट
सनी लियोनी को इस लाइव कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए हैदराबाद बुलाया गया था, जो शनिवार को रात 11 बजे से 12:30 बजे के बीच होना था। खबरों की मानें तो इस शो की 500 से ज्यादा टिकट बुक माई शो में बिकीं। हालांकि, आयोजकों ने अनुमति न मिलने के बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया।

- फोटो : इंस्टाग्राम@sunnyleone
पुलिस अधिकारियों ने किया मजबूर
इसके बाद जुबली हिल्स पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने पब के बाहर इकट्ठा होकर निर्माताओं को कार्यक्रम रद्द करने पर मजबूर कर दिया। रात 8 बजे से सुबह 1 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर करीब 100 पुलिस अधिकारी तैनात थे। जैसे ही शाम 8 बजे के आसपास उपस्थित लोग पहुंचने लगे, उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की।
इसके बाद जुबली हिल्स पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने पब के बाहर इकट्ठा होकर निर्माताओं को कार्यक्रम रद्द करने पर मजबूर कर दिया। रात 8 बजे से सुबह 1 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर करीब 100 पुलिस अधिकारी तैनात थे। जैसे ही शाम 8 बजे के आसपास उपस्थित लोग पहुंचने लगे, उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयोजको ने कही ये बात
समारोह रद्द होने पर आयोजकों ने लिखा, "स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण, सनी लियोन आज प्रदर्शन नहीं करेंगी। हालांकि, क्लब बॉलीवुड नाइट को योजना के अनुसार जारी रखेगा। किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।" खबरों की मानें तो पुलिस अधिकारी रात एक बजे तक कार्यक्रम स्थल से चले गए थे।

- फोटो : इंस्टाग्राम @sunnyleone
उत्साहित रहे प्रशंसक
अभिनेत्री सनी लियोनी के शो के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित थे। उनकी फिल्म और आइटम सॉन्ग के कारण जाना जाता है। वहीं, बोल्ड अंदाज के कारण भी वे प्रशंसकों के बीच चर्चा में रहते हैं। सनी लियोन की दिलकश अदाएं प्रशंसकों को बहुत भाती हैं।