फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुच्छेद 370 हटने पर पीएम मोदी को बधाई देते ही ट्रोल हुआ ये एक्टर, यूजर्स ने दे डाली नसीहत

Wed, 07 Aug 2019 02:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 07 Aug 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
vikrant massey reaction on Article 370 jammu and kashmir
Vikrant Massey - फोटो : instagram
देशभर में लोग अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद बेहद खुश हैं। बॉलीवुड से लेकर आम जनता इस फैसले की सराहना कर रही हैं। बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर विक्रांत मैसी ने भी अनुच्छेद 370 हटने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। लेकिन इसके बाद ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
 
vikrant massey reaction on Article 370 jammu and kashmir
Vikrant Massey - फोटो : social media
दरअसल विक्रांत मैसी ने ट्वीट कर लिखा- कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कहूंगा, मगर धन्यवाद बीजेपी, अमित शाह और नरेंद्र मोदी। अनुच्छेद 370 खत्म होनी चाहिए। जो लोग इस मामले में खतरनाक नतीजों की धमकियां दे रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए। #एक देश एक कानून।
vikrant massey reaction on Article 370 jammu and kashmir
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

इस ट्वीट के बाद विक्रांत को ट्रोल करते हुए कुछ लोगों ने कहा कि वे विक्रांत से इस मामले में बेहतर प्रतिक्रिया और संवेदनशीलता की उम्मीद कर रहे थे। इसके बाद विक्रांत ने एक और ट्वीट किया और लिखा- जीवन भर #BJP के प्रति आलोचनात्मक रहा। शायद "लिबरल" ही रहूंगा। लेकिन इस बार मैं उनका समर्थन करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
vikrant massey reaction on Article 370 jammu and kashmir
विक्रांत मैसी - फोटो : Twitter
एक यूजर ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा- लिबरल होने में और सूडो लिबरल होने में फर्क होता है। 370 सिर्फ जम्मू कश्मीर तक सीमित नहीं है। थोड़ा प्यार दूसरे राज्य के लोगों के लिए भी दिखाइए। 
विज्ञापन
vikrant massey reaction on Article 370 jammu and kashmir
विक्रांत मैसी, मेघना गुलजार और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत, दीपिका के साथ मेघना गुलजार की अगली फिल्म 'छपाक' में दिखाई देंगे। यह फिल्म एसिड अटैक पीड़िता पर आधारित है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed