{"_id":"675d5cb4eac1abc01c04729e","slug":"vikrant-massey-shared-his-experience-of-watching-the-sabarmati-report-with-pm-modi-has-tears-in-his-eyes-2024-12-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikrant Massey: पीएम मोदी के साथ द साबरमती रिपोर्ट देख विक्रांत ने बताया अनुभव, बोले- 'उनकी आंखों में आंसू थे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikrant Massey: पीएम मोदी के साथ द साबरमती रिपोर्ट देख विक्रांत ने बताया अनुभव, बोले- 'उनकी आंखों में आंसू थे'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 14 Dec 2024 03:54 PM IST
सार
विक्रांत मैसी ने अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' पीएम मोदी के साथ देखी है। इस फिल्म को देखने के बाद पीएम मोदी ने कैसी प्रतिक्रिया दी, इस बारे में विक्रांत ने बात की है।
विज्ञापन
1 of 4
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@vikrantmassey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विक्रांत मैसी से मुलाकात की है। फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में अभिनय करने वाले अभिनेता को हाल ही में प्रधानमंत्री और उनके कैबिनेट सदस्यों के साथ फिल्म देखने का मौका मिला। अब अभिनेता ने अपना अनुभव साझा किया है।
2 of 4
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
पीएम मोदी ने बातचीत में कही ये बात
विक्रांत मैसी ने कहा, "व्यापक चर्चा हुई और मेरा मानना है कि उस चैंबर में हुई बातचीत का ब्यौरा गोपनीय रखना सबसे अच्छा है। हालांकि, मैं यह साझा कर सकता हूं कि पीएम मोदी ने फिल्म का भरपूर आनंद लिया और इसमें हमारे द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। उन्हें मेरा काम पसंद आया... उन्होंने कहा, मेरा मतलब है, यह एक ऐसी प्रशंसा है जो मेरे साथ जीवन भर रहेगी। उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।"
बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन
अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रिलीज को 17 दिन हो चुके हैं। अब तक फिल्म ने भारत में 33.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म गोधरा के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में हुए अग्निकांड की कहानी है। इस फिल्म को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है।
फिल्मों को लेकर देते हैं ऐसी राय
विक्रांत मैसी ने कहा, अगर आप पूछेंगे तो मेरे लिए फिल्म ने 200 करोड़ की फिल्म है। इसने 250 करोड़ का बिजनेस किया, जो कि बहुत खराब होता है। वहीं, अगर 15 करोड़ की फिल्म 40 करोड़ कमाती है तो ये अच्छा बिजनेस है। फिल्म को लेकर सभी की अपनी-अपनी राय है। हालांकि, विक्रांत मैसी के अभिनय को उनके प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।