फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Rona Collection: भाषा विवाद किच्चा सुदीप को पड़ा भारी! हिंदी दर्शकों को लुभाने में नाकाम हो रही फिल्म

Wed, 03 Aug 2022 11:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 03 Aug 2022 11:00 AM IST
सार

Vikrant Rona Collection: भाषा विवाद किच्चा सुदीप को पड़ा भारी! हिंदी दर्शकों को लुभाने में नाकाम हो रही फिल्म

विज्ञापन
Vikrant Rona Box office Collection Day 6 kiccha sudeep and jacqueline Fernandez film
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का बोलबाला है। साउथ सिनेमा की फिल्में बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं और इसी क्रम में पिछले हफ्ते रिलीज हुई कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म को रिलीज हुई अभी छह दिन हो गए हैं और इसके कलेक्शन में दिन-ब-दिन गिरावट दर्ज की जी रही है। आइए आपको बताते हैं कि 'विक्रांत रोणा' के लिए ये छह दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसे बीते।

Vikrant Rona Box office Collection Day 6 kiccha sudeep and jacqueline Fernandez film
'विक्रांत रोणा' - फोटो : सोशल मीडिया

'विक्रांत रोणा' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है। फिल्म की कहानी रहस्यमयी घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आई हैं। 3डी फॉर्मेट में बनी 'विक्रांत रोणा' फर्स्ट डे ग्रॉसर फिल्मों के मामले में कन्नड़ सिनेमा की टॉप पांच की लिस्ट में शुमार हो गई थी। वहीं, फिल्म को रिलीज के पहले दिन ही हिंदी भाषी दर्शकों ने नकार दिया था।

Vikrant Rona Box office Collection Day 6 kiccha sudeep and jacqueline Fernandez film
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'विक्रांत रोणा' रिलीज के बाद बढ़िया प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन वीकएंड के बाद से ही इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने पहले दिन 26.49 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 11.71 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 10.80 करोड़ का कारोबार किया था। पांचवें दिन फिल्म ने चार करोड़ का कलेक्शन किया था और हिंदी की बात करें तो यह मात्र सात लाख रुपये का कलेक्शन कर पाई थी। कन्नड़ में फिल्म ने 10.12 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, छठे दिन यह 3.50 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Rona Box office Collection Day 6 kiccha sudeep and jacqueline Fernandez film
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

95 करोड़ की लागत से बनी 'विक्रांत रोणा' को 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स को शुरुआत से ही उम्मीद थी कि यह हिंदी भाषा में बढ़िया प्रदर्शन करेगी। किच्चा सुदीप और जैकलीन के साथ ही सलमान खान ने भी जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन किया था, लेकिन इसके बावजूद भी हिंदी भाषी लोगों को यह आकर्षित करने में असफल साबित हो रही है। इसको किच्चा सुदीप के हिंदी भाषा को लेकर दिए गए विवादित बयान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed