फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Rona Twitter Review: KGF और RRR के बाद दर्शकों को पसंद आई विक्रांत रोणा, फिल्म को बताया 'मास्टरपीस'

Thu, 28 Jul 2022 04:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 28 Jul 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
vikrant rona twitter review fans reaction on kiccha sudeep and jacqueline fernandez starrer film
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ फिल्मों का बोलबाला है। साउथ की लगभग हर फिल्में टिकट खिड़की पर बेहतरीन साबित हो रही हैं। इसी क्रम में आज किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडिस भी हैं। 'विक्रांत रोणा' का जमकर प्रमोशन हुआ है। इस फिल्म के प्रमोशन में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी उतरे थे। रिलीज से पहले ही ये फिल्म काफी चर्चा में थी। वहीं अब रिलीज के बाद फिल्म सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर रही है। तो चलिए जानते हैं दर्शकों ने इस फिल्म को कितने स्टार दिए हैं।

vikrant rona twitter review fans reaction on kiccha sudeep and jacqueline fernandez starrer film
'विक्रांत रोणा' - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर दर्शक इस फिल्म को 5 स्टार दे रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दर्शक इस फिल्म की रिलीज को किसी त्योहार की तरह मना रहे हैं। बहुत से दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेचैन हैं।




 
vikrant rona twitter review fans reaction on kiccha sudeep and jacqueline fernandez starrer film
'विक्रांत रोणा' - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों को आरआरआर और केजीएफ के बाद ये बेहद शानदार फिल्म लगी है। फर्स्ट और सेकेंड हाफ दोनों में दर्शकों ने फिल्म को बढ़िया प्रतिक्रिया दी है। लोग इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- मैंने हर भाषा में इस फिल्म का ट्रेलर देखा था....विक्रांत रोणा के मेकर्स और स्टार्स की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। फिल्म में लोगों को किच्चा सुदीप की एक्टिंग और उनका एक्शन बेहद पसंद आया है। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikrant rona twitter review fans reaction on kiccha sudeep and jacqueline fernandez starrer film
विक्रांत रोणा कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रांत रोणा एक पैन इंडिया फिल्म है, जो कि हिंदी समेत कुल पांच भाषाओं में रिलीज की गई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली थी और अब ये फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। अब देखना यह होगा कि कल यानि 29 जुलाई को रिलीज हो रही अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को 'विक्रांत रोणा' टक्कर दे पाएगी या नहीं। 



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed