{"_id":"5ccee87bbdec22075d238d98","slug":"vindu-dara-singh-birthday-special-bigg-boss-3-winner-to-ipl-spot-fixing-controversial-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैच फिक्सिंग में फंस चुका है दारा सिंह का बेटा, तब्बू की बहन को तलाक देकर मॉडल से की थी दूसरी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैच फिक्सिंग में फंस चुका है दारा सिंह का बेटा, तब्बू की बहन को तलाक देकर मॉडल से की थी दूसरी शादी
दारा सिंह के बेटे विन्दू दारा सिंह (Vindu Dara Singh) 6 मई को अपना 55वां जन्मदिन मनाएंगे। पिता दारा सिंह की तरह विन्दू ने उतना नाम तो नहीं कमाया लेकिन विवादों से जरूर चर्चा में आ गए। खास बात यह है कि विन्दू ने अपनी पिता की तरह फिल्मों और टेलीविजन में काम तो किया लेकिन दारा सिंह की तरह शोहरत हासिल नहीं कर पाए।
2 of 6
Vindu Dara Singh
- फोटो : file photo
विन्दू दारा सिंह ने करीब 20 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। विन्दू ने साल 1994 में करण फिल्म से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1996 में पंजाबी फिल्म रब दिया रक्खा में काम किया। इसके बाद वह कई सारी पंजाबी फिल्म में नजर आए। खास बात यह है कि वह ज्यादातर फिल्मों में साइड रोल में ही नजर आए।
3 of 6
Vindu Dara Singh
- फोटो : file photo
पंजाबी फिल्मों के अलावा विन्दू ने फिर से हिंदी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में 'गर्व', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'किससे प्यार करूं', 'कमबख्त इश्क', 'मारुति', 'मुझसे शादी करोगी' और 'हाउसफुल' फिल्म भी शामिल है। आखिरी बार विन्दू साल 2014 में आई फिल्म 'जाट जेम्स बांड' में नजर आए थे। फिल्मों के अलावा विन्दू ने टीवी में भी हाथ आजमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Vindu Dara Singh
- फोटो : file photo
पिता की ही तरह विन्दू ने 'जय वीर हनुमान' सीरियल में हनुमान का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें सफलता साल 2009 में मिली थी जब उन्होंने 'बिग बॉस सीजन 3' जीता था। 'बिग बॉस सीजन 3' जीतने के बाद ऐसा लगा कि विन्दू का करियर शायद लाइन पर आ जाए हालांकि ऐसा ना हो सका।
विज्ञापन
5 of 6
Vindu Dara Singh and Farah
- फोटो : file photo
साल 2013 में विन्दू का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में आ गया। यहां तक कि विन्दू को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि उस वक्त लोकल कोर्ट ने विन्दू को बेल दे दी थी। आपको बता दें, विन्दू दारा सिंह ने दो शादियां की है। पहली शादी तब्बू की बहन फराह नाज हाशमी से की थी। फराह 1980 से 1990 की मशहूर एक्ट्रेस हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।