फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीरव मोदी के बॉलीवुड से रिश्तों का होगा खुलासा, नई वेब सीरीज की तैयारी से मुंबई में हलचल

Mon, 06 May 2019 11:06 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 06 May 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
web series based on nirav modi connection with hindi film industry
nirav modi - फोटो : file photo

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हीरा कारोबारी नीरव मोदी से रिश्ते रखने वाले कलाकारों और फिल्म निर्माताओं में इन दिनों एक अजीब सी बेचैनी है। नीरव मोदी के हीरा कारोबार पर कमर्शियल फिल्में बनाने वाला इंडस्ट्री का एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस इन दिनों जांच एजेंसियों के निशाने पर है और इस बीच नीरव मोदी पर एक वेब सीरीज की प्लानिंग ने खलबली मचा दी है।

web series based on nirav modi connection with hindi film industry
nirav modi - फोटो : PTI

पंजाब नेशनल बैंक से कथित रूप से 13,700 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में वांछित नीरव मोदी के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से करीबी रिश्ते रहे हैं। हॉलीवुड में काम कर रही हिंदी फिल्मों की एक हीरोइन का नीरव मोदी के साथ उठना बैठना रहा है और यह अभिनेत्री नीरव मोदी के हीरों के प्रचार से भी जुड़ी रही है। इसके अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नीरव मोदी के निवेश की भी पड़ताल की जा रही है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक लिंक भी इन दिनों शेयर किया जा रहा है जो एक टीवी कमर्शियल का है और जिसे इंडस्ट्री के एक दिग्गज फिल्ममेकर की कंपनी ने बनाया है।

web series based on nirav modi connection with hindi film industry
nirav modi - फोटो : file photo

इस बीच पता चला है कि एक ओटीटी कंपनी ने नीरव मोदी पर वेब सीरीज बनाने में दिलचस्पी दिखाई है और इसके लिए इंडस्ट्री के एक मशहूर फोटोग्राफर से इसकी बातचीत भी चल रही है। बातचीत चूंकि अभी बहुत शुरूआती दौर में है इसलिए इस बारे में न तो ओटीटी के संचालक और न ही ये फोटोग्राफर कुछ भी खुलकर बता रहे हैं, लेकिन अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वेबसीरीज की रिसर्च पर काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
web series based on nirav modi connection with hindi film industry
nirav modi - फोटो : file photo

सीरीज में नीरव मोदी के हीरा कारोबारी के तौर पर कामयाबी और फिर बैंकों से धोखाधड़ी करने के लिए लिए रची गई पूरी साजिश का खुलासा होगा। हॉलीवुड फिल्म द वूल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट की तर्ज पर बनने जा रही इस सीरीज को एक मिस्ट्री थ्रिलर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
web series based on nirav modi connection with hindi film industry
nirav modi - फोटो : file photo

इस सीरीज पर काम कर रही रिसर्च टीम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सीरीज की शूटिंग अधिकतर उन जगहों पर की जाएगी जिनका नीरव मोदी से सीधा रिश्ता रहा है। इसके लिए गुजरात, मुंबई और लंदन की तमाम जगहों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसी रिसर्च के बीच ये भी सामने आया है कि नीरव मोदी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी निवेश देश छोड़ने से पहले किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed